Sambhal : सम्भल में पीएम सूर्य घर योजना को बढ़ावा, जेडट्रैक एनर्जी ऑफिस का उद्घाटन

उद्घाटन समारोह में चेयरमैन मुशीर खान ने कहा कि यह योजना आम जनता, खासकर मिडिल क्लास परिवारों के लिए बेहद फायदेमंद है। उन्होंने बताया कि सोलर सिस्टम लगवाने पर

Feb 8, 2026 - 21:08
 0  50
Sambhal : सम्भल में पीएम सूर्य घर योजना को बढ़ावा, जेडट्रैक एनर्जी ऑफिस का उद्घाटन
Sambhal : सम्भल में पीएम सूर्य घर योजना को बढ़ावा, जेडट्रैक एनर्जी ऑफिस का उद्घाटन

Report : उवैस दानिश, सम्भल

बढ़ते बिजली बिलों से राहत दिलाने वाली प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को ज़मीनी स्तर पर लागू करने के लिए सम्भल के चौधरी सराय, चारा मंडी में ‘जेडट्रैक एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। यह कंपनी केंद्र व राज्य सरकार की सब्सिडी के साथ सोलर पैनल इंस्टॉलेशन का काम करेगी।उद्घाटन समारोह में चेयरमैन मुशीर खान ने कहा कि यह योजना आम जनता, खासकर मिडिल क्लास परिवारों के लिए बेहद फायदेमंद है। उन्होंने बताया कि सोलर सिस्टम लगवाने पर बिजली के बढ़ते बिलों से बड़ी राहत मिलेगी और लोग आत्मनिर्भर बनेंगे। कंपनी के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि योजना के तहत 1 किलोवाट से 3 किलोवाट तक सोलर सिस्टम पर कुल रू.1,08,000 की सब्सिडी दी जा रही है। इसमें रू.78,000 केंद्र सरकार और रू.30,000 राज्य सरकार की ओर से सहायता मिलती है।1 किलोवाट पर रू.45,000, 2 किलोवाट पर रू.90,000 और 3 किलोवाट पर रू.1,08,000 सब्सिडी मिलेगी। बताया गया कि 3 किलोवाट का सोलर प्लांट लगभग रू.1,80,000 का होता है, जिसमें सब्सिडी घटने के बाद उपभोक्ता को सिर्फ रू.72,000 देने होते हैं। यह राशि 40 आसान किस्तों में रू.2,000 प्रति माह जमा की जा सकती है। कंपनी के अनुसार 3 किलोवाट का सोलर सिस्टम महीने में 300 से 500 यूनिट तक बिजली पैदा करता है, जिससे अधिकांश घरों का बिजली बिल शून्य हो सकता है। यह योजना ग्रामीण और शहरी, पूरे भारत के लिए लागू है। इस मौके पर चौधरी ताज़दार अली ने बताया कि कार्यालय का उद्घाटन चेयरमैन पति चौधरी मुशीर खान द्वारा किया गया। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे इस सरकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और सोलर ऊर्जा की ओर कदम बढ़ाएं।

You May Read : नाइजीरिया में बंदूकधारियों का कहर, 3 ग्रामीणों की मौत, पादरी समेत 11 अपहृत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow