Sambhal : ऑल इंडिया उलेमा मशाईख बोर्ड व अल अशरफ ट्रस्ट ने लगाया विशाल स्वास्थ्य शिविर

ऑल इंडिया उलेमा मशाईख बोर्ड एवं अल अशरफ ट्रस्ट के तत्वावधान में नगर के हसनपुर मार्ग स्थित एआर रिसॉर्ट में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर

Sep 16, 2025 - 20:59
 0  98
Sambhal : ऑल इंडिया उलेमा मशाईख बोर्ड व अल अशरफ ट्रस्ट ने लगाया विशाल स्वास्थ्य शिविर
ऑल इंडिया उलेमा मशाईख बोर्ड व अल अशरफ ट्रस्ट ने लगाया विशाल स्वास्थ्य शिविर

सीएमओ डॉ. तरुण पाठक व राष्ट्रीय अध्यक्ष मौ. अशरफ किछौछवी ने किया उद्घाटन

Report : उवैस दानिश, सम्भल

संभल : ऑल इंडिया उलेमा मशाईख बोर्ड एवं अल अशरफ ट्रस्ट के तत्वावधान में नगर के हसनपुर मार्ग स्थित एआर रिसॉर्ट में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक ने फीता काटकर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद मौहम्मद अशरफ किछौछवी एवं अता अशरफ अशरफी मौजूद रहे। शिविर में करीब 2000 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।शिविर में मलेरिया, बुखार, टीबी, आंख, हड्डी, शिशु व प्रसूति रोग, दंत रोग सहित विभिन्न बीमारियों के मरीजों का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा किया गया। डॉक्टर सरताज (न्यू लाइफ बच्चों का अस्पताल), डॉ. जै़द वारसी (बिस्मिल्लाह हॉस्पिटल), हकीम राज़ी नसर, डॉ. मोमिन सिराज रज़ा (मल्टीस्पेशलिटी डेंटल सेंटर), डॉ. तनुज गोयल (सिल्वेजा हॉस्पिटल), डॉ. समरीन (डिरेमा शाइन स्किन एंड हेयर क्लीनिक) व डॉ. अदनान अनवर (लाल मेमोरियल हॉस्पिटल, मुरादाबाद) सहित कई विशेषज्ञों ने सेवाएं दीं।ब्लड डोनेशन स्टॉल डॉ. रितु सक्सैना एवं सचिव सक्सैना चैरिटेबल ब्लड बैंक की ओर से लगाया गया। टीएमयू हॉस्पिटल मुरादाबाद की टीम व ताहिर दारूल शिफा ने हिजामा में विशेष योगदान दिया। सभी मरीजों को मुफ्त दवाएं, ब्लड टेस्ट, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सैयद मौ. अशरफ किछौछवी ने कहा कि, “हम शिक्षा के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। स्वस्थ रहकर ही समाज की तरक्की के लिए काम किया जा सकता है। हमारा मिशन गरीब और दबे-कुचले बच्चों को शिक्षा देना और समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करना है।” उन्होंने बताया कि यह अब तक का चौथा और सबसे बड़ा स्वास्थ्य शिविर है।सीएमओ डॉ. तरुण पाठक ने लोगों से अपील की कि वे टीकाकरण और सरकार द्वारा समय-समय पर चलाए जा रहे स्वास्थ्य अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लें और दूसरों को भी जागरूक करें।कार्यक्रम में सहयोग करने वाले डॉक्टरों और जिम्मेदार व्यक्तियों को शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कारी सखावत हुसैन अशरफी ने की, जबकि संचालन उम्मेद एडवोकेट व मुफ्ती गुलफाम रज़ा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मौ. अज़ीम अशरफी, मुशर्रफ हुसैन, शकील अहमद एडवोकेट, सलमान रागिब, कारी एहसान, फरज़न्द अली वारसी, शाहनवाज़ हुसैन सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन नुसरत इलाही, एआर रिसॉर्ट के हाजी कासिम, आसिफ रज़ा, शारिक जिलानी, मुत्तलिब, आशिक रज़ा, मौ. आलम, डॉ. नीरज शर्मा, मुनव्वर ताबिश, मौ. नकी, अब्दुल कादिर आदि विशिष्ट अतिथि भी शामिल हुए।

Also Click : Sambhal : रामभद्राचार्य के बयान पर सम्भल के धर्मगुरु का पलटवार, कहा – इस्लाम की जानकारी बिना बयानबाजी न करें

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow