Deoband News: सूदखारों से परेशान परिवार ने मांगी इच्छा मृत्यु, जेवर और प्लॉट बेचकर 5 लाख रुपये सूद के दिए। 

सूदखोर अपनी मूल रकम 4 लाख 12 हजार रुपये लौटाने के लिए दबाव बना रहे हैं। जिसकी वजह से वह....

Oct 26, 2024 - 19:54
 0  45
Deoband News: सूदखारों से परेशान परिवार ने मांगी इच्छा मृत्यु, जेवर और प्लॉट बेचकर 5 लाख रुपये सूद के दिए। 

देवबंद। सूदखारों के चंगुल में फंसे एक परिवार ने सरकार से इच्छा मृत्यु मांगी है। पीडित दंपति का कहना है कि जेवर और प्लॉट बेचकर वह बयाज के पांच लाख रुपये दे चुके हैं। जबकि सूदखोर अपनी मूल रकम 4 लाख 12 हजार रुपये लौटाने के लिए दबाव बना रहे हैं। जिसकी वजह से वह छोटे बच्चों को लेकर इधर उधर छिपते फिर रहे हैं।

मोहल्ला बेरुन कोटला निवासी मुस्तफा और उसकी पत्नी शाइस्ता ने शनिवार को मीडिया के समक्ष आकर सरकार से इच्छा मृत्यू की मांग की है। दरअसल दंपति सूदखोर से परेशान हैं। उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी दो लोगों से 4 लाख 12 हजार रुपये बयाज पर लिए थे। जेवर और एक प्लॉट बेचकर वह उन्हें पांच लाख रुपये बयाज के अदा कर चुके हैं।

Also Read- Deoband News: पांच दिन बाद भी कंवरसैन की मौत का खुलासा नहीं, पुलिस से मिले परिजन।

लेकिन उसके बावजूद सूदखोर मूल रकम की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं वह दोनों उन्हें तरह तरह से परेशान कर रहे हैं, घर पर कब्जा करने की धमकी दे रहे हैं। वह इतना परेशान आ चुके हैं कि अब उनके सामने मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।

आरोप लगाया कि वह पुलिस से भी गुहार लगा चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने सरकार से इच्छा मृत्यु मांगी है। वहीं, समाजसेवी सिकंदर अली ने उनकी समस्या लिखकर एक्स पर डीआईजी सहित शासन और जनप्रतिनिधियों को टैग किया है। इस पर सहारनपुर पुलिस ने जवाब में लिखा कि प्रकरण को लेकर देवबंद पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।