Saharanpur News: किसान पंचायत में उमड़ा जन सैलाब- किसान पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले गन्ना मूल्य लेंगे 500। 

सरदार वी एम सिंह ने बोलते हुए कहा हम आने वाले समय में गन्ने मूल्य को ₹500 प्रति कुंतल तक पहुंचाने का संकल्प ले रहे हैं अगर किसी को यह मंजूर नहीं है ...

Oct 26, 2024 - 20:07
62 Views
Saharanpur News: किसान पंचायत में उमड़ा जन सैलाब- किसान पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले गन्ना मूल्य लेंगे 500। 

  •  अगली बार किसान सरकार- वीएम सिंह 
  • ब्याज के डर से जल्द गन्ना मूल्य भुगतान करने लगी चीनी मिले:वी एम सिंह 

सहारनपुर: राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह नंदी फिरोजपुर मे किसान पंचायत को संबोधित करने पहुंचे जहां उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया उसके बाद सरदार वी एम सिंह ने बोलते हुए कहा हम आने वाले समय में गन्ने मूल्य को ₹500 प्रति कुंतल तक पहुंचाने का संकल्प ले रहे हैं अगर किसी को यह मंजूर नहीं है तो हम 2027 में अपनी सरकार बनाकर इसे हासिल करेंगे सरदार वीएम सिंह ने यह बात शनिवार को नदी फिरोजपुर किसान पंचायत में कहीं और कहां की वह सड़क से लेकर न्यायालय तक किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं यह उनकी ही ताकत है कि चीनी मिलों ने समय पर गन्ना मूल्य भुगतान करना शुरू कर दिया और जो चीनी मिलों पर गन्ना भुगतान बकाया है वो ब्याज सहित बकाया लिया जायेगा।

आगे बोलते हुए  सरदार वीएम सिंह ने कहा कि वह किसानों की हक की लड़ाई एक यज्ञ के रूप में लड़ रहे हैं और उन्हें आशा है कि किसान भी संगठित होकर उन्हें आहुति देने का काम करेगे उन्होंने कहा आज किसान का बेटा बेरोजगार हो गया है खेती करना घाटे की सौदा हो गयी है किसानों के बच्चों के रिश्ते होने भी मुश्किल हो गए हैं उन्होंने किसानों से अपील की कि वह अपनी खेती को फिर से जिंदा करें और अपने बच्चों को रोजगार देने का काम करें उन्होंने किसानों से अपील की कि वह जाति, धर्म वाद की लड़ाई छोड़ कर इंसान वह किसान बनने का काम करे ओर अपने अधिकारों के लिए एक मंच पर आकर एक दूसरे की आवाज बने तभी किसान अपने अधिकारों को सुरक्षित रख सकता है।

Also Read- Deoband News: सूदखारों से परेशान परिवार ने मांगी इच्छा मृत्यु, जेवर और प्लॉट बेचकर 5 लाख रुपये सूद के दिए।

उन्होंने कहा शुगर मिल किसानों का शोषण कर रहे हैं सरकार सुनती नहीं मिल पैसा नहीं देता तो किसान अपना रोना कहां रोए किसान अपने पैसे के लिए कही धरने पर  बैठ जाते हैं तो सरकार के लोग एक बार भी किसानों के बीच आकर उनका दर्द सुनने को तैयार नहीं है। संगठन के जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में 45 लाख 300 गन्ना किसान हैं उसके बाद भी शुगर मिलो से अपने गन्ने का भुगतान भिख की तरह मांगना पड़ रहा है जिस दिन किसान संगठित हो गया तो वह दिन दूर नहीं जब शुगर मिल किसानों का भुगतान समय पर करेगा उन्होंने 450 रूपये प्रति कुंटल गन्ने का भाव करने की सरकार से मांग की। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी चरण सिंह  एवं संचालन संयुक्त रूप से चौधरी मांगेराम व शेखर चौधरी ने किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow