Saharanpur News: रूपये के लेनदेन को लेकर बसपा कोर्डिनेटर के खिलाफ कार्यकर्ताओ ने उठाई आवाज।

12 सितंबर को बसपा जिला कार्यालय पर किया जायेगा धरना प्रदर्शन...

Sep 10, 2024 - 12:09
64 Views
Saharanpur News: रूपये के लेनदेन को लेकर बसपा कोर्डिनेटर के खिलाफ कार्यकर्ताओ ने उठाई आवाज।

सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी के मुख्य मंडल कोर्डिनेटर पर लंढौरा गुर्जर निवासी बबलू कुमार से रुपए के लेनदेन को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा लंढौरा गुर्जर में पंचायत आयोजित की गई।दिल्ली रोड स्थित गांव लंढौरा गुर्जर में स्व: रामसिंह प्रधान के आवास पर आयोजित पंचायत में वक्ताओ ने बहुजन समाज पार्टी पर पैसे वाला मिशन होने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद व कोर्डिनेटर नरेश गौतम पर कार्यकर्ताओ का उत्पीड़न करने और चुनाव के समय टिकट के बदले रुपए लेकर पार्टी को खत्म करने का आरोप लगाया है। उन्होने नरेश गौतम को सांसद इमरान मसूद की कठपुतली बताते हुए पार्टी के प्रति गद्दारी करने का आरोप लगाया है साथ ही बीते दिनों सेक्टर 99 में घटित हुई घटना पर भी रोष जताया गया।

पंचायत संयोजक बबलू कुमार ने बताया कि उसके स्वयं के द्वारा बीते जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में पार्टी के मंडल कोर्डिनेटर नरेश गौतम को पांच लाख रुपए दिए गए थे जिनको वापस मांगने पर उपरोक्त के द्वारा एक करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस दिया गया है जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है उन्होंने कहा कि वह अपने हक की आवाज उठाने के लिए वह हर प्रकार की कुर्बानी देने के साथ तैयार है लेकिन इस प्रकार के झूठे नोटिस से वह डरने वाले नही है।

इसे भी पढ़ें:- Deoband News: सदस्यता अभियान के तहत दर्जनों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता।

कार्यकर्ताओ द्वारा आगामी 12 सितंबर को सहारनपुर स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की बात कही है। इस दौरान प्रेमखन्ना, रोबिन गौतम, बृजमोहन कटारिया, संदीप नौटियाल, शीतल छिद्रे, संतरपाल, अशोक कुमार, ऋषिपाल, मोहकम सिंह, जोनी कुमार, श्यामलाल गौतम, पूर्व जिला सचिव अरविंद कुमार, दीपचंद, धूमसिंह, भरत सिंह, मुकेश, सुभाष कुमार, मनोज कुमार, राकेश मास्टर, कलीराम, सोरन , प्रेमचंद, सुनील, मानसिंह, काक्का, बिट्टू, पिंकी, विकास प्रधान, रमेश, जुड्डू, महेश, जोहर सिंह, पूर्णसिंह, मलखान सिंह, जंगू सिंह, सुरेंद्र, यशपाल, अनिल, बृजपाल व मैनपाल समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow