Deoband News: सदस्यता अभियान के तहत दर्जनों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता।

भारतीय जनता पार्टी के चल रहे सदस्यता अभियान के तहत दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान....

Sep 10, 2024 - 11:58
50 Views
Deoband News: सदस्यता अभियान के तहत दर्जनों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता।

देवबंद: भारतीय जनता पार्टी के चल रहे सदस्यता अभियान के तहत दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान संगठन में शामिल हुए सभी लोगों का पटका पहनाकर अभिनंदन भी किया गया।रविवार को सदस्यता अभियान के तहत पं. रूद्र मिश्रा, अजय त्यागी, अजय कुशवाह,अनुज सैनी, अजय प्रजापति,अनुज प्रजापति, मानव वर्मा, कुलदीप सैनी, आकाश सैनी, कृष्ण वर्मा, गोरख कुमार व अभिषेक सैनी आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।जिनका भाजपाइयों ने पटका पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि सभी कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत बनाने का काम करें।नगर उपाध्यक्ष विकास त्यागी, जोगेंद्र जाटव व राजेश अनेजा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा रखने वालों की पार्टी है। इस मौके पर काफी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:- Deoband News: दीवार पर पोस्टर लगाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, चार घायल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow