Deoband News: दीवार पर पोस्टर लगाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, चार घायल।

कालीपार क्षेत्र के थीतकी गांव में दीवार पर पोस्टर लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इसमें दो भाइयों सहित चार....

Sep 10, 2024 - 11:54
55 Views
Deoband News: दीवार पर पोस्टर लगाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, चार घायल।
  • थीतकी गांव का मामला, दोनों पक्षों में पहले से चल रही है रंजिश

देवबंद। कालीपार क्षेत्र के थीतकी गांव में दीवार पर पोस्टर लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इसमें दो भाइयों सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।थीतकी गांव निवासी अथर और वसीम के बीच पुरानी रंजिश चल रही है।

रविवार की रात्रि मकान की दीवार पर पोस्टर लगाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर एक दूसरे पर हमलावर हो गए। इसमें वसीम, अथर और बीच बचाव को आए अथर के भाई अम्मार सहित चार लोग घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें:- Deoband News: खराब स्ट्रीट लाइटों को उतारा,लगाना भूले पालिकाकर्मी।

दोनों पक्षों के बीच संघर्ष के चलते वहां अफरा तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। बाद में घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जांच की जा रही है। जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow