देवबंद आईएनए न्यूज़: सामाजिक संस्था मानव कल्याण मंच की ओर से पूर्व शिक्षकों की सेवाओं का बखान करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

सामाजिक संस्था मानव कल्याण मंच की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व शिक्षकों की सेवाओं का बखान ...

By INA News Desk
Sep 4, 2024 - 11:17
53 Views
देवबंद आईएनए न्यूज़: सामाजिक संस्था मानव कल्याण मंच की ओर से पूर्व शिक्षकों की सेवाओं का बखान करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

देवबंद। सामाजिक संस्था मानव कल्याण मंच की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व शिक्षकों की सेवाओं का बखान करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

मंगलवार को श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में अमूल्य सेवाएं देने वाले पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा, अजय वर्मा, चित्रा जोशी, मुमताज मलिक और प्रतिभा जैन को संस्था के जिम्मेदारों ने अंग वस्त्र ओढ़ाकर व अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि केएल इंटर कॉलेज के प्रबंधक दीपकराज सिंघल ने शिक्षकों के कार्यों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि एक शिक्षक दीये कि तरह खुद को जलाकर विद्यार्थियों के जीवन को रोशन करता है।

इसे भी पढ़ें:- कोलकाता: एंटी रेप बिल पास, बीजेपी ने किया समर्थन, ममता ने विधेयक को ऐतिहासिक बताया

राजेंद्र शर्मा ने बताया कि भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जन्म दिवस जो 5 सितंबर को होता है उसको ही शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाता है। मंच संस्थापक अरुण अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक अपने शिष्य के जीवन के साथ-साथ उसके चरित्र निर्माण में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बताया कि मनुष्य की सबसे पहले गुरु उसकी मां होती है जो अपने बच्चों को जन्म देने के साथ साथ उनका पालन करती है। जबकि शिक्षक उनको ज्ञान व शिष्टाचार सिखाता हैं।

पूर्व अध्यापक रामशरण कहा कि शिक्षक वह साधन है जिसके माध्यम से हम विभिन्न सांस्कृतियों के मध्य पुल बनाने का कार्य करते हैं।मानव कल्याण मंच की सदस्य शशि गुगलानी, मुमताज मलिक, अजय वर्मा, चित्रा जोशी, प्रतिभा जैन ने भी विचार रखे। महिला मंडल की सचिव पूजा छाबड़ा ने कविता के माध्यम से शिक्षकों की प्रशंसा की।इसमें मंच अध्यक्ष राजीव शर्मा, महासचिव सुशील कर्णवाल, अनीता बंसल, प्रमोद मित्तल, नरेंद्र बंसल, राजू सैनी, राजकुमार जाटव, ओमबीर सिंह, जितेंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow