Sambhal News: दो भाइयों सहित मिस्त्री हाइटटेंशन लाइन की चपेट में आकर झूलसे। 

एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मिस्त्री व दो मजदूर हाइटेंशन तार की चपेट में आने से झुलस गए। दो मजदूरो को...

By INA News Desk
Sep 10, 2024 - 12:26
347 Views
Sambhal News: दो भाइयों सहित मिस्त्री हाइटटेंशन लाइन की चपेट में आकर झूलसे। 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- उवैस दानिश

सम्भल। एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मिस्त्री व दो मजदूर हाइटेंशन तार की चपेट में आने से झुलस गए। दो मजदूरो को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में लेकर आए, जहां डॉक्टर द्वारा उनका इलाज जारी है। हादसा निर्माणाधीन मकान पर कॉलम खड़ा करने पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में कॉलम आने से हुआ है।

पूरा मामला सम्भल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिमयावली का है। जहाँ आनीस के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माणाधीन मकान में मजदूर बनकर घर के व्यक्ति मिस्त्री के साथ कार्य कर रहे थे। मकान के पास से हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। निर्माणाधीन मकान की ग्राउंड मंजिल पर कार्य कर रहे मिस्त्री कल्लू व मजदूर हनीफ, दानिश कॉलम खड़ा करते समय तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा दोनों भाइयों का इलाज जारी है।

इसे भी पढ़ें:- Saharanpur News: रूपये के लेनदेन को लेकर बसपा कोर्डिनेटर के खिलाफ कार्यकर्ताओ ने उठाई आवाज।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement