सहारनपुर न्यूज़: बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एक वर्ग विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहने पर विजयकांत के विरुद्ध गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज। 

Aug 19, 2024 - 19:35
106 Views
सहारनपुर न्यूज़: बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एक वर्ग विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहने पर विजयकांत के विरुद्ध गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज। 
  • बांग्लादेश की आड़ में जाति विशेष के खिलाफ की थी टिप्पणी

सहारनपुर। धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहने पर विजयकांत के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी बांग्लादेश के खिलाफ किये जा रहे प्रदर्शन के दौरान एक विशेष समुदाय के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर गो रक्षा दल से जुड़े विजयकांत चौहान के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने और एक वर्ग के खिलाफ अपशब्दो का प्रयोग करने के मामले मे आजाद समाज पार्टी के जिला सचिव मोहम्मद गुलशेर मलिक की तहरीर के बाद विजयकांत चौहान के खिलाफ नगर कोतवाली में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें:- बलिया खुला जेल का फाटक, गूंजा वंदेमातरम्- बागी धरती पर आन-बान-शान के साथ मनाया गया बलिया बलिदान दिवस।

विजयकांत चौहान द्वारा जाति विशेष के खिलाफ अब शब्द कहने के बाद मुकदमा दर्ज करने के लिए उच्च अधिकारियों से आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी के पदाधिकारी आजाद समाज पार्टी के जिला सचिव मोहम्मद गुलशेर मलिक के नेतृत्व में आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी प्रवीण गौतम शौर्य अंबेडकर करणवीर विकास कुमार सचिन देव जुल्फान मलिक दीपक गौतम आसिफ राणा शोभित मंसूरी शहीद राईन अनीश मल्लाह मुजम्मिल मलिक और शाहनवाज राणा ने मुलाकात की थी और विजयकांत चौहान पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने और दंगा कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow