पीलीभीत न्यूज़: भाजपा ने घोषित किया मानसी सिंह को क्षेत्र पंचायत प्रमुख के उपचुनाव का प्रत्याशी। 

Aug 19, 2024 - 19:30
101 Views
पीलीभीत न्यूज़: भाजपा ने घोषित किया मानसी सिंह को क्षेत्र पंचायत प्रमुख के उपचुनाव का प्रत्याशी। 

पीलीभीत। पूरनपुर विकास खंड प्रमुख के उपचुनाव को लेकर आखिरकार भाजपा ने  बड़ी जद्दोजहद के बाद  मानसी सिंह पत्नी निरविकार सिंह को भाजपा प्रत्याशी घोषित कर दिया।  मानसी सिंह के नाम की घोषणा होते ही अपूर्व सिंह खेमें में खुशी की लहर दौड़ गई।  जिससे क्षेत्र पंचायत प्रमुख का उपचुनाव और रोमांचक हो गया है।आज मंगलवार को मानसी सिंह अपने समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करेगी।
 
एशिया के सबसे बड़े  विकासखंड पूरनपुर के प्रमुख कमलेश्वरी देवी दीक्षित के निधन के बाद प्रमुख  का पद रिक्त हो गया था ।तब  से पूरनपुर एसडीएम पूरनपुर विकास खंड  के प्रशासक के रूप में काम कर रहे हैं। शासन से  उपचुनाव की घोषणा होते ही प्रमुख पद के दावेदारों अपनी अपनी जोर आजमाइश शुरू कर दी थी। सत्ताधारी पार्टी से टिकट पाने के लिए भी इन दावेदारों ने लखनऊ से लेकर दिल्ली तक की   दौड़ शुरू करने के साथ ही साथ क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने अपने पक्ष में करने की भी कवायदें शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: अपराध गोष्ठी- अपराध पर अंकुश लगाने के लिए 609 बीटों को बढ़ाकर 900 बीट बनी।

सत्ताधारी पार्टी से टिकट पाने के लिए  पल्लवी दीक्षित, मानसी सिंह पत्नी निर्विकार सिंह उर्फ अपूर्व सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख मनप्रीत कौर पत्नी अतेंद्र पाल सिंह ने भाजपा से टिकट पाने की दावेदारी के लिए अपना अपना आवेदन किया था। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष  संजीव प्रताप सिंह ने मानसी सिंह पत्नी निर्विकार सिंह उर्फ अपूर्व सिंह को भाजपा प्रत्याशी घोषित किया उन्होंने बताया कि तीनों प्रत्याशियों  अपना अपना आवेदन किया था।हाई कमान  को तीनों नाम भेजे गए थे  जिसमें मानसी सिंह पत्नी निरविकार सिंह को सहमति के बाद  क्षेत्र पंचायत प्रमुख उपचुनाव का भाजपा प्रत्याशी घोषित किया। 


कुँवर निर्भय सिंह
आईएनए पीलीभीत
 उत्तर प्रदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow