हरदोई न्यूज़: अपराध गोष्ठी- अपराध पर अंकुश लगाने के लिए 609 बीटों को बढ़ाकर 900 बीट बनी। 

Aug 19, 2024 - 19:22
81 Views
हरदोई न्यूज़: अपराध गोष्ठी- अपराध पर अंकुश लगाने के लिए 609 बीटों को बढ़ाकर 900 बीट बनी। 

हरदोई न्यूज़: जनपद में अपराध को कम करने और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने एक नई शुरूआत की है। अभी तक जितने बीट निर्धारित थे, उन्हें बढ़ा दिया है। ताकि अपराधियों पर सख्त निगरानी की जा सकेगी। 

एसपी नीरज जादौन ने बताया पुलिस लाइन के परिसर में मातहत अफसर के साथ बैठक की गई। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र सिंह व सीओ सिटी अंकित मिश्रा समेत सभी क्षेत्राधिकारी थाना प्रभारी वीट कर्मचारी के बीट प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित/सुदृढ़ बनाने हेतु गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए पूर्व में 609 बीट बनी हुई थी। इन बीटों को बढ़ाकर 900 बीट कर दी गई तथा बीट अधिकारियों को बीट बुक वितरित की गई। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow