टीसी का फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचा शख्स, सच्चाई जानकर उड़े होश

By INA News Desk
Jul 27, 2024 - 02:16
1,234 Views
टीसी का फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचा शख्स, सच्चाई जानकर उड़े होश
Advertisement
Advertisement

पीलीभीत-यूपी।
पीलीभीत में फर्जीवाड़े का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर एक युवक रेलवे स्टेशन पहुंचा और टीसी पद पर ज्वाइनिंग कराने की बात उप मुख्य टिकट निरीक्षक से कहने लगा। संदेह होने पर अधिकारियों से जानकारी की गई तो फर्जीवाड़े की पोल खुलकर सामने आ गई। उप मुख्य टिकट निरीक्षक की ओर से मिली तहरीर पर जीआरपी ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर एक युवक पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। जहां उपमुख्य टिकट निरीक्षक कार्यालय में पहुंचने के बाद उसने अपना नाम सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम भिलइया खेड़ा का रहने वाला राजेंद्र कुमार पुत्र रामचरण लाल बताया। साथ ही टीसी के पद पर अपनी ज्वाइनिंग कराने की बात कही और एक नियुक्ति पत्र दिया।

यह भी पढ़ें - 4 महीने से ड्यूटी से नदारद पुलिसकर्मी सस्पेंड, सीओ को जांच सौंपी

उपमुख्य टिकट निरीक्षक शिव कुमार यादव ने जैसे ही युवक के द्वारा दिया गया नियुक्ति पत्र देखा तो उन्हें फर्जी होने का संदेह हुआ। इस पर युवक को बैठाया और फिर उच्चाधिकारियों से इस संबंध में जानकारी की गई। जिसके बाद पता चला कि युवक द्वारा दिया गया नियुक्ति पत्र फर्जी व कूटरचित तरीके से तैयार किया गया है। इस तरह का कोई नियुक्ति पत्र रेलवे की ओर से जारी ही नहीं किया गया है।  यह सुनकर उपमुख्य टिकट निरीक्षक के भी होश उड़ गए। उन्होंने आरोपी युवक को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। साथ ही मामले की तहरीर भी युवक के खिलाफ दी गई। जिसके आधार पर जीआरपी थाने में आरोपी राजेंद्र कुमार के खिलाफ धारा 318 (2), 336 (3), 338, 340 (2) भारतीय न्याय संहिता के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जीआरपी ने पूछताछ के बाद शुक्रवार को आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement