फिर मिली फर्जी शिक्षक, वेतन रिकवरी के आदेश जारी
फिरोजाबाद।
फिरोजाबाद में शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। यहां पर एक सरकारी महिला टीचर की मार्कशीट फर्जी पाई गई है। इसके बाद महिला टीचर को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं बिना सूचना के अनुपस्थित चल रही दो अन्य अध्यापिकाओं को भी बर्खास्त कर दिया गया है। फिरोजाबाद में टीईटी प्राथमिक स्तर के फर्जी अंक पत्र के सहारे परिषदीय स्कूल में नौकरी कर रही सहायक अध्यापिका सहित तीन शिक्षिकाओं को बर्खास्त कर दिया है। इनमें से दो विभागीय अधिकारियों को बिना सूचना दिए पिछले 10 माह से गैरहाजिर चल रही थीं। बीएसए ने फर्जी शिक्षिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही वेतन रिकवरी के आदेश दिए हैं। फिरोजाबाद ब्लाक के प्राथमिक स्कूल आनंदीपुर करकौली में मीना देवी सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थी। एक शिकायतकर्ता ने बीएसए से शिकायत की कि मीना देवी का टीईटी प्राथमिक स्तर का अंक पत्र फर्जी है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी उप्र से सत्यापन कराया गया तो मामला सही पाया गया। सत्यापन रिपोर्ट आने की जानकारी शिक्षिका को लगी। वैसे ही स्कूल आना बंद कर दिया। शिक्षिका का पक्ष जानने के लिए बीएसए ने तीन बार नोटिस भेजकर शिक्षिका को बुलाया। लेकिन, वह एक भी बार उपस्थित नहीं हुईं। सदर ब्लाक के प्राथमिक स्कूल आनंदीपुर करकौली में मीना देवी सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थीं। एक शिकायतकर्ता ने बीएसए से शिकायत की कि मीना देवी का टीईटी प्राथमिक स्तर का अंक पत्र फर्जी है।
यह भी पढ़ें - केशव मौर्य दिल्ली wi fi के पासवर्ड- अखिलेश यादव
परीक्षा नियामक प्राधिकारी से शिकायत में लगाए गए आरोप की जांच कराई गई तो आरोप सही पाया गया। इस बीच मामले की भनक पाकर मीना देवी ने स्कूल आना बंद कर दिया। इसके बाद बीएसए ने तीन नोटिस देकर उसे अपना पक्ष रखने के लिए कार्यालय बुलाया, लेकिन वह एक भी बार उपस्थित नहीं हुईं। एका ब्लाक के एबीएसए श्रीकांत पटेल ने बीएसए को रिपोर्ट सौंपी थी कि प्राथमिक स्कूल सराय मटियारी की प्रधानाध्यापिका ममता कुमारी और प्राथमिक स्कूल मधीपुर की सहायक अध्यापिका श्वेता बंसल पिछले 10 माह से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रही हैं। सहायक अध्यापिका मीना देवी के टीईटी प्राथमिक स्तर के अंक पत्र पर नगला रामकुंवर एटा रोड शिकोहाबाद अंकित है। जब अधिकारियों ने इस पते पर सहायक अध्यापिका को नोटिस भेजा तो वह नहीं मिली। लोगों का कहना था कि इस नाम की यहां कोई महिला नहीं रहती है। बीएसए आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि तीनों शिक्षिकाओं को बर्खास्त कर दिया है। फिरोजाबाद ब्लाक के एबीएसए ओमप्रकाश अकेला को सहायक अध्यापिका के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने और वित्त एवं लेखाधिकारी को वेतन के रूप में आहरित की गई धनराशि की वसूली करने के निर्देश दिए हैं।
What's Your Reaction?











