पीलीभीत न्यूज़: एशिया के सबसे बड़े ब्लाक पूरनपुर की निर्विरोध निर्वाचित हुई मानसी सिंह प्रमुख। 

Aug 22, 2024 - 12:53
 0  36
पीलीभीत न्यूज़: एशिया के सबसे बड़े ब्लाक पूरनपुर की निर्विरोध निर्वाचित हुई मानसी सिंह प्रमुख। 
क्षेत्र पंचायत प्रमुख उपचुनाव की निर्विरोध निर्वाचित मानसी सिंह को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह जीत का प्रमाण पत्र सौंपते हुए साथ में मौजूद हैं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार

पीलीभीत। एशिया के सबसे बड़े विकासखंड पूरनपुर के क्षेत्र पंचायत प्रमुख के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मानसी सिंह निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हो गई।  जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने उन्हें  निर्विरोध निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंप दिया। उनकी जीत पर भारतीय जनता पार्टी एवं उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई उनके समर्थकों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया। मानसी सिंह ने अपनी जीत को भाजपा की जीत बताया और सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं समर्थकों का उन्होंने आभार जताया।

एशिया के सबसे बड़े विकासखंड पूरनपुर के ब्लॉक प्रमुख कमलेश्वरी देवी दीक्षित के आकस्मिक निधन हो जाने से पूरनपुर विकासखंड प्रमुख पद रिक्त हो गया था। तब से पूरनपुर एसडीएम विकासखंड के प्रशासन के रूप में काम कर रहे है। शासन से उपचुनाव की घोषणा होते ही प्रमुख पद के दावेदारी के लिए दिवंगत ब्लॉक प्रमुख कमलेश्वरी देवी दीक्षित की पुत्रवधू पल्लवी दीक्षित पत्नी अंशुमन दीक्षित, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनप्रीत कौर पत्नी अतेंद्र पाल सिंह एवं मानसी सिंह पत्नी निर्विकार सिंह उर्फ अपूर्व सिंह ने भारतीय जनता पार्टी से टिकट पाने के लिए अपने अपने आवेदन कर लखनऊ से लेकर दिल्ली तक की जोर आजमाइश शुरू कर दी थी।

भाजपा हाई कमान तीनों आवेदनों पर गहन मंथन करने के बाद मानसी सिंह पत्नी अपूर्व सिंह को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बीते  सोमवार को घोषित कर दिया था मानसी सिंह के भाजपा प्रत्याशी घोषित होते ही दूसरे खेमो खामोशी छा गई वही सत्ताधारी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष सोमवार को ही कई क्षेत्र पंचायत सदस्य ने रुख कर लिया। मंगलवार को ब्लॉक सभागार में कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें सबसे पहले पूर्व ब्लाक प्रमुख मनप्रीत कौर पत्नी अतेंद्र पाल सिंह ने अपना नामांकन कराया इसके बाद दिवंगत ब्लॉक प्रमुख कमलेश्वरी देवी दीक्षित की पुत्रवधू पल्लवी दीक्षित पत्नी अंशुमन दीक्षित ने अपना नामांकन कराया दोपहर  बाद सबसे बाद में भाजपा प्रत्याशी मानसी सिंह पत्नी निर्विकार सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

ब्लॉक सभागार में नामांकन प्रक्रिया को लेकर पूरनपुर विकासखंड कार्यालय से लेकर नगर पालिका चौराहा तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। जिले के कई थाना इंचार्ज और दो सीओ सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। क्षेत्र पंचायत प्रमुख का उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी पूरनपुर जिलाधिकारी राजेश कुमार शुक्ला, कलीनगर एसडीएम आशुतोष गुप्ता, सीओ सिटी, आदि मौजूद रहे।  उपचुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर  संजय कुमार रहे।पूर्व ब्लाक प्रमुख मनप्रीत कौर ने नामांकन करने के कुछ घंटे बाद नामांकन निरस्त कराने को  दिया  रिटर्निंग अफसर को अपना शपथ पत्र दे कर चुनाव न लड़ने बात कही। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान निर्वाचन अधिकारी ने मनप्रीत कौर एवं पल्लवी दीक्षित के नामांकन पत्र खामियों के चलते खारिज कर दिए।

इसे भी पढ़ें:- लखनऊ न्यूज़: आसान नहीं कल्याण सिंह होना, चुनना पड़ता है संघर्ष, चुनौती, त्याग और बलिदान का मार्गः सीएम योगी

जिससे भाजपा प्रत्याशी मानसी सिंह को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया। बुधवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने क्षेत्र पंचायत प्रमुख उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित मानसी सिंह को जिलामुख्यालय पर  जीत का प्रमाण पत्र सौंप दिया।इस अवसर पर नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत प्रमुख मानसी सिंह के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार, अपूर्व सिंह,विजय सिंह गंगवार, दीपेंद्र सिंह मौजूद रहे।

  • मानसी को मंत्री,विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का मिला अपार समर्थन

क्षेत्र पंचायत प्रमुख कि भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मानसी सिंह पत्नी अपूर्व सिंह के समर्थन को लेकर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार एवं पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने  मानसी के समर्थन में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा मानसी सिंह की जीत भाजपा की जीत है भाजपा का नारा है सबका साथ सबका विकास।

  • जगह जगह हुआ मानसी सिंह का  भव्य स्वागत

जिलामुख्यालय से जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद क्षेत्र पंचायत प्रमुख उपचुनाव की निर्विरोध निर्वाचित  प्रमुख मानसी सिंह का  जगह जगह हुआ भव्य स्वागत जिसमें पूरनपुर असम हाइवे पर गोमती गुरूद्वारा के पास ढोल नगाड़ों बजाकर एवं पुष्प वर्षा कर समर्थकों ने जम कर स्वागत किया।इस मौके पर उनके साथ कौशल बाजपेई, वीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुर्व सिंह, नरेशपाल सिंह, कुँवर निर्भय सिंह, योगेश्वर सिंह राममूर्ति, मिलाप सिंह, अनुपम बाजपेई, पुनीत अरोरा, महमूद मियां,गौरव पांडे, नईम खान सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

कुँवर निर्भय सिंह
आईएनए पीलीभीत
 उत्तर प्रदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।