Lucknow : आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा, जानिए अब कितना मिलेगा लाभ

उत्तर प्रदेश के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में कुल 1,90,065 आंगनवाड़ी केंद्र स्वीकृत हैं। इनमें से 1,82,113 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 1,28,811 आंगनवाड़ी सहायिका काम

By INA News Desk
Feb 16, 2026 - 22:15
178 Views
Lucknow : आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा, जानिए अब कितना मिलेगा लाभ
Lucknow : आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा, जानिए अब कितना मिलेगा लाभ

उत्तर प्रदेश के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में कुल 1,90,065 आंगनवाड़ी केंद्र स्वीकृत हैं। इनमें से 1,82,113 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 1,28,811 आंगनवाड़ी सहायिका काम कर रही हैं। वर्तमान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 7,952 पद और आंगनवाड़ी सहायिका के 61,254 पद खाली हैं। इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को हर महीने 6,000 रुपये मानदेय या अतिरिक्त मानदेय और 2,000 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलती है, कुल 8,000 रुपये। आंगनवाड़ी सहायिका को 3,000 रुपये मानदेय या अतिरिक्त मानदेय और 1,000 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलती है, कुल 4,000 रुपये। इस वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के मानदेय भुगतान पर 1,12,898.61 लाख रुपये खर्च कर रही है। मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की है। विभाग इस दिशा में जल्द कार्रवाई करेगा।

You May Read : Lucknow : PMFME योजना के कॉमन इनक्यूबेशन सेंटरों को प्रभावी बनाने के निर्देश, उत्पादन बढ़ाने व मशीनरी स्थापना में तेजी लाने के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow