Hardoi: गंगा जमुनी तहजीब के साथ सभी पर्व आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ मनायें - अनुनय झा
आगामी पवित्र रमजान महीने, होली के पावन पर्व, नवरात्र पर्व एवं ईद के त्यौहार को शान्ति एवं सौद्पूर्ण सम्पन्न कराये जाने के
हरदोई: आगामी पवित्र रमजान महीने, होली के पावन पर्व, नवरात्र पर्व एवं ईद के त्यौहार को शान्ति एवं सौद्पूर्ण सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में आज स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की उपस्थित में सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक आहूत की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित धर्म गुरूओं एवं गणमान्य व्यक्तियों से कहा कि जनपद में गंगा जमुनी तहजीब व कौमी एकता को ध्यान में रखते हुए सभी पर्व आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ मनायें। उन्होने कहा कि इसके लिए धर्म गुरू अपने धर्म के नव युवकों को जागरूक करें कि त्यौहारों के अवसर पर अगर कोई अराजक व्यक्ति फेसबुक, वॉटशाप या अन्य माध्यम से किसी प्रकार की अफवाह फैलाकर आपसी भाईचारा एवं शान्ति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की जाये तो आक्रोशित न हो बल्कि इसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन एवं पुलिस को तत्काल दें। उन्होने कहा सभी धार्मिक स्थलों पर उच्च न्यायालय के आदेशानुसार लाउड स्पीकर की आवाज मानक के अनुसार रखी जायेगी और होली पर्व कहीं भी तेज आवाज में डीजे नहीं बजाया जायेगा और इसका उल्लघंन करने वालों के विरूद्व सख्त कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने वीडियों कान्फेसिंग के माध्यम से सभी एसडीएम, ईओ एवं बीडीओ को निर्देश दिये अपने क्षेत्रों में होलिका दहन के पारम्परिक स्थलों का निरीक्षण कर लें और अगर किसी स्थल पर विवाद की स्थिति हो तो दोनों पक्षों की आपसी सहमति से विवाद का निस्तारण करायें। उन्होने ऑनलाइन जुड़े सभी एसडीएम एवं सीओ को भी निर्देश दिये कि विवाद होलिका दहन स्थलों का संयुक्त रूप से निरीक्षण करें और सभी त्यौहार सकुशल संपंन कराना सुनिश्चित करें। उन्होने समस्त नगर निकाय के ईओ को निर्देश दिये कि होली, ईद एवं नवरात्रि पर्व पर नगर निकायों के सभी वार्डो की सफाई व्यवस्था विशेष रूप से कराये और पानी सप्लाई नियमित बनायें रखें। होली के अवसर पर साण्डी, शाहाबाद एवं मल्लावां आदि में निकलने वाले जुलूस एवं मेला आयोजन के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित एसडीएम, सीओ एवं ईओ को निर्देश दिये कि जुलूस के मार्ग निर्धारित किये जाये और आयोजित होने वाले मेला में सभी व्यवस्थायें कराना सुनिश्चित तथा शान्ति व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें और अगर कहीं होलिका दहन के स्थान पर किसी प्रकार का कब्जा है तो उसे तत्काल हटवायें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने धर्म गुरूओं से कहा कि त्यौहारों को शान्ति पूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद के सभी थानों के माध्यम से अराजक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है और उन्हें चेतावनी भी दी जा रही है अगर त्यौहारों पर किसी प्रकार की अफवाह आदि फैलाने की कोशिश की गयी तो कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि होली एवं ईद के पर्व पर चौराहों पर एवं मोहल्लों आदि में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जायेगी और इसके साथ ही पुलिस अधिकारी निरन्तर भ्रमणशील रहेगें। उन्होने ऑन लाइन जुड़े सभी सीओ को निर्देश दिये कि होली, ईद एवं नवरात्रि आदि पर्वो को सकुशल सम्पन्न कराने तथा क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए एसडीएम के साथ अपने थानों पर क्षेत्र के धर्म गुरूओं के साथ पीस की बैठक अवश्य कर लें। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रियंका सिंह, न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, पश्चिमी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, उप जिलाधिकारी सदर सुशील कुमार मिश्रा, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, सीओ अंकित मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं धर्म गुरूओं के पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहें।
What's Your Reaction?











