Budget 2026 : उत्तर प्रदेश बजट पर विशेषज्ञों की सकारात्मक राय, एमएसएमई और उद्योग क्षेत्र को मिला बढ़ावा
बजट में अवस्थापना और औद्योगिक विकास योजनाओं के लिए पिछले साल से 13 प्रतिशत अधिक राशि रखी गई है। अब कुल 27,103 करोड़ रुपये तय किए गए हैं। औद्योगिक क्लस्टर, लॉजि
उत्तर प्रदेश के बजट में एमएसएमई क्षेत्र के लिए 3,822 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह पिछले साल की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है। इससे नए उद्यमियों को अच्छा सहारा मिलेगा। बजट में ऋण गारंटी को लेकर बैंकों के साथ बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया है। इससे छोटे उद्यमियों को बिना बड़ी जमानत के आसानी से कर्ज मिल सकेगा।
- शरद कोहली, आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ
बजट में अवस्थापना और औद्योगिक विकास योजनाओं के लिए पिछले साल से 13 प्रतिशत अधिक राशि रखी गई है। अब कुल 27,103 करोड़ रुपये तय किए गए हैं। औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टिक्स हब और डेटा सेंटर के जरिए सरकार लाखों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा कर रही है।
प्रो मेनका सिंह, अर्थशास्त्री, दिल्ली विश्वविद्यालय
देश के कुल मोबाइल फोन उत्पादन का 65 प्रतिशत उत्तर प्रदेश में होता है। भारत की 55 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट इकाइयां यहां स्थित हैं। प्रदेश का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 44,744 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस बजट में इस क्षेत्र को और मजबूत करने के लिए अधिक धन दिया गया है।
प्रो दीप्ति तनेजा, अर्थशास्त्री, दिल्ली विश्वविद्यालय
Also Click : Sambhal : इंडिया–पाकिस्तान मैच को लेकर बच्चों में जबरदस्त जोश, स्कूल परिसर गूंजा ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारों से
What's Your Reaction?











