Deoband : स्मार्ट मीटर लगाने का भाजपाईयों ने किया विरोध, बैरंग लौटी टीम

वहां पहुंचे भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता और महामंत्री राम मोहन सैनी के नेतृत्व में लोगों ने स्मार्ट मीटर लगाने आई टीम का पुरजोर विरोध करना शुरु कर दिया। जिसके चलते टीम को वा

By INA News Desk
Feb 16, 2026 - 21:30
43 Views
Deoband : स्मार्ट मीटर लगाने का भाजपाईयों ने किया विरोध, बैरंग लौटी टीम
Deoband : स्मार्ट मीटर लगाने का भाजपाईयों ने किया विरोध, बैरंग लौटी टीम

देवबंद। शिवापुरम कॉलोनी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची विद्युत निगम की टीम को सत्तापक्ष से जुड़े लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। जिसके चलते टीम को बैरंग लौटना पड़ा। सोेमवार को विद्युत निगम की टीम शिवापुरम कॉलोनी में उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची थी। इस दौरान कॉलोनीवासियों ने स्मार्ट मीटर में रीडिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मीटर लगाने से मना कर दिया। जिसको लेकर अधिकारियों और लोगों के बीच कहासुनी भी हुई।

वहां पहुंचे भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता और महामंत्री राम मोहन सैनी के नेतृत्व में लोगों ने स्मार्ट मीटर लगाने आई टीम का पुरजोर विरोध करना शुरु कर दिया। जिसके चलते टीम को वापस लौटना पड़ा। विरोध करने वालों में‍ शुभम त्यागी, सत्यम, सतीश, बबलू,सोमपाल, रुबी, सुरेशो, सुनीता, किरण, आरती आदि शामिल रहे। बता दें कि इससे पूर्व भी नगर के विभिन्न मोहल्लों में लोग स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर चुके हैं। लेकिन विरोध के बावजूद निगम अभी तक नगर क्षेत्र में करीब तीन हजार मीटर लगा चुका है।

You May Read : Lucknow : PMFME योजना के कॉमन इनक्यूबेशन सेंटरों को प्रभावी बनाने के निर्देश, उत्पादन बढ़ाने व मशीनरी स्थापना में तेजी लाने के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow