Uttarakhand: पुलिस ने मेडिकल से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ इंजेक्शन टैबलेट आदि बरामद कर 2 आरोपियों को जेल भेजा
सीओ विभव सैनी ने बताया राष्ट्रीय राजमार्ग 74 काशीपुर रोड ग्राम महेशपुरा में स्थित एएनटीएफ प्रभारी राजेश पांडे दोराहा चौकी इंचार्ज रमेश बेलवाल सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार एएनटीएफ कांस्टेबल भुवन चंद पां...
By INA News Uttarakhand.
रिपोर्टर : आमिर हुसैन
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: एसएससी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर नशीले पदार्थों के तस्करो के विरुद्ध एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यूएस नगर ड्रग विभाग तथा बाजपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही नूरी मेडिकल स्टोर महेशपुरा संचालक व उसके साथी को 220 ट्रमबोल इंजेक्शन 1104 ट्रमबोल कैप्सूल 270 ट्रमबोल टैबलेट, 2090 अल्प्राजोलम टैबलेट व पचास हजार पांच सौ रुपये, दो मोबाईल फोन के साथ 02 नशे के तस्कर को गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें: कन्नौज एक्सीडेंट: भीषण हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने घायलों की मदद की
सीओ विभव सैनी ने बताया राष्ट्रीय राजमार्ग 74 काशीपुर रोड ग्राम महेशपुरा में स्थित एएनटीएफ प्रभारी राजेश पांडे दोराहा चौकी इंचार्ज रमेश बेलवाल सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार एएनटीएफ कांस्टेबल भुवन चंद पांडे,दिनेश चंद कंचन चौधरी कृष्ण नेगी संयुक्त टीम ने नूरी मेडिकल स्टोर छापा मारकर भारी मात्रा में नशे इंजेक्शन नशे के पदार्थ इंजेक्शन कैप्सूल टेबलेट बरामद किये।
संचालक मोहम्मद आरिफ 32 वर्ष पुत्र हसमत शाह निवासी गांव बाजपुर तथा उसके साथी शेर मोहम्मद पुत्र अख्तर अली निवासी श्यामला लालपुर थाना मसवाशी रामपुर को धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उप कारागार जेल हल्द्वानी भेजा गया।
What's Your Reaction?











