Sambhal : ऑनर किलिंग का खौफनाक सच- दूसरे समुदाय से प्यार बना मौत की वजह, भाई ने चुन्नी से गला घोंटकर बहन की हत्या

बताया जा रहा है कि बुधवार को रूप जहां अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। वह असमोली थाने पहुंची, जहां उसने अपनी जान को खतरा बताया और बालिग होने का हवाला देते हुए प्रे

By INA News Desk
Feb 20, 2026 - 20:39
109 Views
Sambhal : ऑनर किलिंग का खौफनाक सच- दूसरे समुदाय से प्यार बना मौत की वजह, भाई ने चुन्नी से गला घोंटकर बहन की हत्या
Sambhal : ऑनर किलिंग का खौफनाक सच- दूसरे समुदाय से प्यार बना मौत की वजह, भाई ने चुन्नी से गला घोंटकर बहन की हत्या

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गांव मतावली पट्टी जग्गू से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 19 वर्षीय युवती रूप जहां की उसके ही सगे बड़े भाई जानेआलम ने चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। वजह सिर्फ इतनी थी कि युवती का गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक से पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।बताया जा रहा है कि बुधवार को रूप जहां अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। वह असमोली थाने पहुंची, जहां उसने अपनी जान को खतरा बताया और बालिग होने का हवाला देते हुए प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद प्रेमी युवक उसे अमरोहा में अपनी एक रिश्तेदार के घर ले गया।बृहस्पतिवार की सुबह गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों के साथ परिजन अमरोहा पहुंचे और युवती को यह कहकर वापस ले आए कि गांव में बदनामी हो रही है, कुछ समय बाद शादी कर देंगे और फिर कहीं और जाकर रहने देना। इसी भरोसे पर रूप जहां घर लौट आई।लेकिन उसी रात करीब 9 बजे, जब घर के अन्य सदस्य एक रिश्तेदार की शादी में गए हुए थे, तभी बड़े भाई ने कथित तौर पर चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना दी और अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस मामले में कृष्ण कुमार बिश्नोई, पुलिस अधीक्षक सम्भल ने बताया कि आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। हत्या में किसी अन्य की साजिश या भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।घटना की सूचना पर कुलदीप सिंह और सीओ असमोली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी भाई ने पूछताछ में कहा कि उसने बहन को बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। गांव में बदनामी हो रही थी, इसलिए उसने यह कदम उठाया। रूप जहां तीन भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर की थी। यह घटना एक बार फिर समाज में फैली ऑनर किलिंग जैसी मानसिकता को उजागर करती है, जहां प्यार की कीमत आज भी कई जगह जान देकर चुकानी पड़ रही है।

You May Read : Bhadohi : भदोही के जगतीपुर में शिव मंदिर से शिवलिंग चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow