Deoband News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष में देवबंद में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा।

लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सुभाष चौक पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारत माता की जयकारों के साथ यात्रा का शुभारंभ किया...

May 23, 2025 - 11:04
71 Views
Deoband News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष में देवबंद में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा।
  • देश के वीर शहीदों ने अपने प्राण निछावर कर हमें आजादी दिलाई और उसके बाद देश के अखंडता और स्वाभिमान को बनाए रखने में हमारी सेना ने 1947 से लगातार अपने वीरता और पराक्रम का परिचय दिया,ब्रजेश

देवबंद: भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के प्रतीक ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष में देवबंद विधानसभा के क्षेत्र वासियों द्वारा आज शाम तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सुभाष चौक से किया गया। लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सुभाष चौक पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारत माता की जयकारों के साथ यात्रा का शुभारंभ किया। उनके साथ क्षेत्र के सर्व समाज के सम्मानित साथी भारत माता की जयकारो के साथ तिरंगा हाथ में लेकर उल्लास और जज्बे के साथ तिरंगा यात्रा को भव्यता प्रदान करते रहे तिरंगा यात्रा डाक बंगला चौक से होते हुए मेला गेट के रास्ते शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की समापन हुआ।

उन्होंने अपने संबोधन में कहां की देश के वीर शहीदों ने अपने प्राण निछावर कर हमें आजादी दिलाई और उसके बाद देश के अखंडता और स्वाभिमान को बनाए रखने में हमारी सेना ने 1947 से लगातार अपने वीरता और पराक्रम का परिचय दिया है जब कभी भी दुश्मन ने देश की सीमाओं पर छेड़खानी करने की प्रयास किया है सेना ने अपने पराक्रम से दुश्मनों को नेस्तानाबूद करने का कार्य किया है, पहलगाम हमले के बाद आतंकियों को उनकी औकात दिखाते हुए भारतीय सेना ने उन्हें उनके घर में घुसकर मारा है यह देश की सेना का देश के प्रति जज्बे को दर्शाता है। उन्होंने देशवासियों द्वारा अपनी सेना को यह समर्पण सहयोग एवं समर्थन देते हुए उनके सम्मान में यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है आज देवबंद विधानसभा के हजारों राष्ट्र भक्त साथी एकजुट होकर अपनी सेवा को नमन करते हैं और उनके इस पराक्रम पर उनका आभार व्यक्त करते हैं।

Also Read- Lucknow News: मुख्य सचिव ने जनपद भ्रमण हेतु नामित नोडल अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि सेना का मनोबल प्रधानमंत्री ने हमेशा सीमा पर जाकर बढ़ाने का काम किया है और उनकी जरूरत और देश की रक्षा जरूरत को ध्यान में रखते हुए कभी धन की कोई कभी नहीं आने दी जिससे आज देश विश्व में ताकतवर से ना बनकर खड़ी है और दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सदैव आगे रहती है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सैनी ने सभी का आभार जताते हुए इस तिरंगा यात्रा की भव्यता के लिए समस्त क्षेत्रवासियों का धन्यवाद किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow