सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारंभ, मधुबन विधायक ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रामबिलास चौहान द्वारा प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर फ्लैग ऑफ कराते हुए पखवाड़े का शुभारम्भ किया गया

Oct 2, 2024 - 15:17
 0  47
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारंभ, मधुबन विधायक ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Mau News INA.

बुधवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 02.10.2024 से 16.10.2024 के दृष्टिगत गांधी जयन्ती के पावन अवसर पर सड़क सुरक्षा पखवाड़े का उद्घाटन समारोह का आयोजन कार्यालय परिसर में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रामबिलास चौहान द्वारा प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर फ्लैग ऑफ कराते हुए पखवाड़े का शुभारम्भ किया गया तथा विधायक  द्वारा आयोजन में उपस्थित स्टेक होल्डर विभागों के अधिकारीगण / कर्मचारीगण एवं बस, ट्रक, आटो, ई-रिक्शा के यूनियन अध्यक्ष / पदाधिकारीगण तथा उपस्थित आम जनमानस को सड़क सुरक्षा नियमों के सम्बन्ध में प्रतिज्ञा करायी गयी.

सड़क सुरक्षा नियमों का सावधानी के साथ अनुपालन करने हेतु सुझाव दिया गया। उक्त आयोजन में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन / प्रवर्तन)  सुहेल अहमद एवं यात्रीकर अधिकारी  अरविन्द कुमार जैशल एवं कार्यालय के प्रधान सहायक महमूद अहमद, वरिष्ठ सहायक  तारा सिंह चौहान तथा दयानिधि उपाध्याय तथा प्रभारी यातायात पुलिस एवं डी०बी०ए० करुणा निधि राय व प्रवर्तन सिपाहियों के साथ परिवहन विभाग के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow