Mau: गांधी जी के जयंती पर स्वच्छता के प्रति मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को किया जागरूक

गोष्ठी के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने गांधी जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गांधी जी समावेशी, समतातूलक और विविधताओं से भरे समाज के पक्षधर रहे। गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था।

By INA News Desk
Oct 2, 2024 - 15:27
66 Views
Mau: गांधी जी के जयंती पर स्वच्छता के प्रति मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को किया जागरूक

Mau News INA.

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती पर विकास भवन परिसर में झंडारोहण एवं विकास भवन सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास भवन परिसर में झंडारोहण किया गया। तत्पश्चात विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। गोष्ठी के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने गांधी जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गांधी जी समावेशी, समतातूलक और विविधताओं से भरे समाज के पक्षधर रहे। गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। महात्मा गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था। महात्मा गांधी ने भारत की आजादी की लड़ाई को नया रूप दिया था। उन्होंने बिना हथियार उठाने अहिंसा के दम पर अंग्रेजों को नाको चने चबाने के लिए मजबूर कर दिया था।

गांधी जी ने न केवल अंग्रेजी हुकूमत को देश से उखाड़ फेका का बल्कि कई सामाजिक कुरीतियों का भी अंत किया। इसके अलावा उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। महापुरुषों की जीवनी से कुछ न कुछ सीखना चाहिए और उनके सिद्धांतों पर चलने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने अपने जीवन में महात्मा गांधी जी के विचारों से हिम्मत दिखाना सीखा, किसी भी समूह या संघ का जब तक मार्गदर्शक न हो तब तक सही दिशा में कोई कार्य किया जाना मुश्किल हो जाता है। इंसान के जीवन में हिम्मत जरूरी है, किसी भी कार्य को हिम्मत एवं ईमानदारी से करना चाहिए।

 उन्होंने स्वच्छता के प्रति सबको जागरुक करते हुए कहा कि स्वच्छता एक ऐसा विषय है, जिसमें सब की सहभागिता आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास के स्थान को यदि साफ सफाई कर ले तो गंदगी नाम की बात ही नहीं रह जाएगी। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि अपने कार्यायलयों अपने घरों तथा अपने से जुड़े सभी स्थानों पर सफाई का विशेष ध्यान दें।

अधिशासी अभियंता आरईएस मनोज कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुशील कुमार, जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी राशि मिश्रा एवं प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी बीनू सिंह द्वारा महात्मा गांधी जी के जीवन पर अपने-अपने विचार रखे गए। इसके तत्पश्चात विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement