Lucknow: दीनदयाल उपाध्याय संस्थान में प्रादेशिक प्रशिक्षण संवर्ग संगठन का चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न। 

 दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब में महानिदेशक एल. वेंकटेश्वर लू के निर्देशानुसार तथा पूर्व अपर निदेशक

Feb 16, 2026 - 18:23
55 Views
Lucknow: दीनदयाल उपाध्याय संस्थान में प्रादेशिक प्रशिक्षण संवर्ग संगठन का चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न। 
दीनदयाल उपाध्याय संस्थान में प्रादेशिक प्रशिक्षण संवर्ग संगठन का चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न। 

लखनऊ: दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब में महानिदेशक एल. वेंकटेश्वर लू के निर्देशानुसार तथा पूर्व अपर निदेशक बी. डी. चौधरी के संरक्षकत्व व अध्यक्षता में, अपर निदेशक सुबोध दीक्षित के प्रशासनिक नियंत्रण में ग्राम विकास विभाग के समूह ‘क’, ‘ख’ एवं ‘ग’ श्रेणी के अधिकारियों/कर्मचारियों के प्रादेशिक प्रशिक्षण संवर्ग संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

निर्वाचित पदाधिकारी

चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पदाधिकारियों के परिणाम इस प्रकार घोषित किए गए—

  • अध्यक्ष: डॉ. धीरेन्द्र कुमार यादव (उप निदेशक/आचार्य, क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान, अयोध्या)

  • उपाध्यक्ष: डॉ. सन्तोष कुमार गुप्ता (जिला प्रशिक्षण अधिकारी)

  • महामंत्री: डॉ. मनीष चन्द्रा (जिला प्रशिक्षण अधिकारी, लखीमपुर)

  • कोषाध्यक्ष: डॉ. सत्येन्द्र कुमार गुप्ता (सहायक निदेशक, यूपी एसआरएलएम राज्य स्तरीय प्रशिक्षण प्रकोष्ठ, नियंत्रक अधिकारी, संस्थान मुख्यालय)

  • उप मंत्री: दिलीप कुमार

इसके अतिरिक्त डॉ. विजय प्रताप यादव (प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी) तथा डॉ. नवीन कुमार सिन्हा को सर्वसम्मति से निर्विरोध विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में चयनित किया गया।

आयोजन व प्रबंधन

चुनाव से संबंधित समस्त कार्यक्रम सेवा निवृत्त उप निदेशकों के गहन परीक्षण में सम्पन्न हुआ। आयोजन के सफल संचालन एवं व्यवस्थापन में संस्थान के सहायक निदेशक राजीव कुमार दुबे तथा डॉ. राजकिशोर यादव का योगदान सराहनीय रहा।

यह चुनाव संस्थान के प्रशिक्षण तंत्र को और सुदृढ़ बनाने तथा विभागीय समन्वय को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Also Read- Lucknow: जनता की बात – उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ, जनता दर्शन में सुनी समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow