Sambhal: रेस्टोरेंट में पुलिसकर्मी पर मारपीट व धमकी का आरोप, शिकायत दर्ज। 

सम्भल के कोट पूर्वी निवासी सागर रस्तोगी पुत्र अच्छे रस्तोगी ने चौकी सरथल, थाना सम्भल में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। प्रार्थना पत्र में सागर

By INA News Desk
Dec 19, 2025 - 13:05
322 Views
Sambhal: रेस्टोरेंट में पुलिसकर्मी पर मारपीट व धमकी का आरोप, शिकायत दर्ज। 
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल के कोट पूर्वी निवासी सागर रस्तोगी पुत्र अच्छे रस्तोगी ने चौकी सरथल, थाना सम्भल में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। प्रार्थना पत्र में सागर रस्तोगी ने आरोप लगाया कि वह अपने दो दोस्तों सुब्हीग अग्रवाल और आशीष अग्रवाल के साथ स्वाद रेस्टोरेंट (गुप्ता होटल) पर खाना खाने गए थे।

शिकायत के अनुसार, खाना खाते समय वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी ने उनके साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि इसके बाद उन्हें पूरी रात कोतवाली में रखा गया, जहां मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। सागर रस्तोगी का कहना है कि बाद में जब वे पेमेंट कर रहे थे, उसी दौरान वह पुलिसकर्मी अपने एक साथी के साथ दोबारा आया और उनके दोस्त सुब्हीग अग्रवाल के साथ मारपीट की, जिससे सुब्हीग की आंख के पास गंभीर चोट आई। शिकायतकर्ता ने स्पष्ट किया है कि उनकी ओर से किसी भी प्रकार की मारपीट या अभद्रता नहीं की गई। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सूत्रों के अनुसार, इस प्रकरण में आपसी समझौते या फैसले की बात भी सामने आ रही है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Also Read- Hathras : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow