Hardoi: भाजपा जिला इकाई की बैठक संपन्न, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कार्यकर्ताओं को दिया तप-त्याग का मंत्र। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला इकाई की बैठक क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता

Dec 19, 2025 - 13:23
 0  28
Hardoi: भाजपा जिला इकाई की बैठक संपन्न, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कार्यकर्ताओं को दिया तप-त्याग का मंत्र। 
भाजपा जिला इकाई की बैठक संपन्न, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कार्यकर्ताओं को दिया तप-त्याग का मंत्र। 

हरदोई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला इकाई की बैठक क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने की, बैठक में केंद्र और प्रदेश संगठन के आगामी कार्यक्रमों को जिले में प्रभावी ढंग से कार्यान्वित करने की रूपरेखा तय की गई।

जिला बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष का मुख्य फोकस SIR की बूथवार समीक्षा पर रहा। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुकी नई पीढ़ी के मतदाताओं का वोट बनवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। जिले के हर बूथ पर मतदाता सूची की समीक्षा कर, कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि कोई भी वोटर फॉर्म भरने से छूट न जाए। साथ ही मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के साथ फर्जी वोटरों के नाम लिस्ट से हटवाने पर विशेष ध्यान रखें। बैठक में कहा कि चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया देश के लोकतंत्र को मजबूत कर रही है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र की बैठक में केंद्र और प्रदेश संगठन से जारी होने वाले आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा कर कार्ययोजना तैयार की गई।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कहा कि संगठन जिस उद्देश्य के साथ बना वह अभी साकार नहीं हुए है। अभी हमें अपनी विचारधारा व प्रतिबद्धता को सर्वव्यापी व सर्वस्पर्शी बनाने के लिए और अथक परिश्रम करना है। इसलिए तप, तपस्या और त्याग जीवन का मूलमंत्र होना चाहिए। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश जातिवाद, क्षेत्रवाद व परिवारवाद से हटकर राष्ट्रवाद के पथ पर बढ़ रहा है।

इसके अलावा, शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव 2026 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि बौद्धिक वर्ग को लक्षित कर संगठनात्मक गतिविधियां तेज की जाएंगी। जागरूकता अभियान और बूथ स्तर पर प्रचार पर रणनीति बनी। भाजपा का मानना है कि यह चुनाव शिक्षा और बौद्धिक समाज के उत्थान का अवसर है, जो समृद्ध भारत के संकल्प को मजबूत करेगा।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि पार्टी की एकजुटता से ही विकास के सपने साकार होंगे। हरदोई का संगठन देश में एक आदर्श संगठन के रूप में स्थापित हो रहा है, इसका मुख्य कारण आप सभी कार्यकर्ताओं की लगन, मेहनत व निष्ठा ही है। इस आदर्श संगठन को और आगे ले जाने की जिम्मेदारी हम सभी कार्यकर्ताओं की है। हमें पार्टी संगठन की अच्छी परंपरा को कैसे आगे बढ़ाना है, इसको लेकर भी कार्य करना है। परस्पर संवाद करने से कार्यकर्ताओं में एक अच्छा संदेश पहुंचेगा और उनके जरिए जनता की सेवा करने का अवसर भी प्राप्त होगा। हमें अपने कार्यों और भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करनी है। जिस संगठन में आंतरिक अनुशासन जितना अच्छा होता है, वह संगठन उतना ही आगे जाता है, इसलिए हमें इन बातों का भी ध्यान रखना है।भाजपा जिला इकाई आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कटिबद्ध है। संचालन महामंत्री अनुराग मिश्र ने किया।

Also Read- Hardoi : हरदोई में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी वर्ष समापन पर भाषण और काव्यपाठ प्रतियोगिता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।