Hardoi : हरदोई में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी वर्ष समापन पर भाषण और काव्यपाठ प्रतियोगिता
स्नातक और परास्नातक छात्र-छात्राओं को अटल बिहारी वाजपेयी की उपलब्धियों से अवगत कराने के लिए सुशासन के महत्व पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
हरदोई। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी वर्ष के समापन पर जनपद स्तरीय भाषण और एकल काव्यपाठ प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य जय भगवान सिंह और वरिष्ठ प्राध्यापक प्रवेश कुमार ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके की। अपने उद्बोधन में जय भगवान सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला और उनकी कविताओं की विशेषताओं पर विस्तार से चर्चा की।
स्नातक और परास्नातक छात्र-छात्राओं को अटल बिहारी वाजपेयी की उपलब्धियों से अवगत कराने के लिए सुशासन के महत्व पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें निर्णायक सरिता यादव (आर्य कन्या महाविद्यालय), प्रवीन कुमार वर्मा (महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय) और शिखा पाण्डेय (सीएसएन पीजी कॉलेज) रहे।
युवा छात्र-छात्राओं के बीच अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और उनकी प्रमुख कविताओं पर आधारित एकल काव्यपाठ प्रतियोगिता हुई। इसके निर्णायक दिलप्रीत कौर (महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय), दीपक राय (सीएसएन पीजी कॉलेज) और रामउग्रह गोस्वामी (सीएसएन पीजी कॉलेज) थे। बीएड विभाग की प्राध्यापिका नमिता त्रिपाठी और सुधीर सिंह ने प्रतियोगिताओं का संचालन किया। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। महाविद्यालय के समारोहक अजित आनंदमणि ने परिणामों की घोषणा की।
What's Your Reaction?











