Hardoi : हरदोई में किसान पाठशाला का आयोजन, योजनाओं की दी जानकारी

दूसरे दिन 65 ग्राम पंचायतों में किसान पाठशाला हुई। ग्राम ऐजा में उप कृषि निदेशक सतीश कुमार पाण्डेय ने हिस्सा लिया और कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने क

Dec 18, 2025 - 22:55
Dec 18, 2025 - 23:16
 0  25
Hardoi : हरदोई में किसान पाठशाला का आयोजन, योजनाओं की दी जानकारी
Hardoi : हरदोई में किसान पाठशाला का आयोजन, योजनाओं की दी जानकारी

हरदोई। खेती की बात, खेत पर थीम के साथ जिले में 460 किसान पाठशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसका मकसद किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देना है। इन पाठशालाओं में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी रबी फसलों की पैदावार बढ़ाने, बागवानी, मत्स्य पालन और पशुपालन से आय दोगुनी करने की सलाह दे रहे हैं। दूसरे दिन 65 ग्राम पंचायतों में किसान पाठशाला हुई। ग्राम ऐजा में उप कृषि निदेशक सतीश कुमार पाण्डेय ने हिस्सा लिया और कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सिंचाई की लागत कम करने के लिए प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत 60 प्रतिशत अनुदान पर सोलर पंप लगाए जा रहे हैं। 2 से 10 हार्स पावर तक के सोलर पंप की बुकिंग विभाग की वेबसाइट पर की जा सकती है।

प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान की भरपाई के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फसल का बीमा कराने की सलाह दी। सभी किसानों से फार्मर रजिस्ट्री बनवाने का आग्रह किया, जिसे कृषि विभाग या जनसेवा केंद्र से कराया जा सकता है। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी विनीत कुमार ने कृषि में विविधता और आय बढ़ाने के लिए बागवानी फसलें, पशुपालन तथा मत्स्य पालन की जानकारी दी। रबी फसलों में पोषक तत्वों का संतुलित प्रयोग करने की सलाह दी। ग्राम ऐजा के प्रगतिशील किसान नायब सिंह ने अपनी खेत में फसल अवशेष प्रबंधन के यंत्रों से पराली इकट्ठा करने और सुपर सीडर से गेहूं की बुवाई का प्रदर्शन किया। किसानों को खेत पर ले जाकर इसका महत्व समझाया।

किसान पाठशालाओं में कृषि, गन्ना, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य विभाग के अधिकारी, फसल बीमा प्रतिनिधि और एफपीओ निदेशक ने अपनी योजनाओं की जानकारी दी। प्रगतिशील किसानों ने खेती के अनुभव साझा किए। इन 65 ग्राम पंचायतों की पाठशालाओं में करीब 5942 किसानों ने हिस्सा लिया। विभागों के अधिकारियों और वैज्ञानिकों ने नवीनतम कृषि तकनीक और योजनाओं की जानकारी दी।

Also Click : Lucknow : लखनऊ का AQI (वायु गुणवत्ता इंडेक्स) 174, निजी ऐप्स का हाइपर लोकल मानक अपनाने से फैल रहा भ्रम, भ्रामक खबरों से सावधान रहने की अपील

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow