Hardoi : पिहानी सीएचसी में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

परिजनों का कहना है कि रोशनी को प्रसव पीड़ा होने पर सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चे के जन्म के बाद उसे पोस्ट डिलीवरी वार्ड में रखा गया। इसके बाद उसके

Dec 14, 2025 - 21:09
32 Views
Hardoi : पिहानी सीएचसी में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Hardoi : पिहानी सीएचसी में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

हरदोई जिले के पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ढोकईया गांव की निवासी रोशनी की प्रसव के बाद पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई। नवजात बच्चा स्वस्थ है। परिजनों का कहना है कि रोशनी को प्रसव पीड़ा होने पर सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चे के जन्म के बाद उसे पोस्ट डिलीवरी वार्ड में रखा गया। इसके बाद उसके पेट में तेज दर्द शुरू हो गया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि नर्स ने गलत ड्रिप लगाई, जिससे हालत और बिगड़ गई। नर्स ने दो हजार रुपये की मांग भी की, जो दे दिए गए। उनका कहना है कि घटना के समय जिम्मेदार डॉक्टर मौके पर नहीं थे, जिससे समय पर इलाज नहीं हो सका और मौत हो गई। परिजन अस्पताल की लापरवाही से काफी गुस्से में हैं। मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जांच में जुट गए हैं।

Also Click : Hardoi : राइफल साफ करते समय सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर को लगी गोली, हालत गंभीर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow