Hardoi : राइफल साफ करते समय सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर को लगी गोली, हालत गंभीर

अवधेश कुमार पहले आर्यावर्त बैंक में मैनेजर थे। करीब 12 साल पहले वे सेवानिवृत्त हो चुके थे। घर में राइफल की सफाई कर रहे थे कि अचानक गोली चल गई। गोली उनके पे

By INA News Desk
Dec 14, 2025 - 16:24
43 Views
Hardoi : राइफल साफ करते समय सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर को लगी गोली, हालत गंभीर
Hardoi : राइफल साफ करते समय सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर को लगी गोली, हालत गंभीर

हरदोई जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के अनंग बेहटा गांव में एक सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर को अपनी लाइसेंसी राइफल साफ करने के दौरान गोली लग गई। घायल अवधेश कुमार (72) की हालत गंभीर बनी हुई है।अवधेश कुमार पहले आर्यावर्त बैंक में मैनेजर थे। करीब 12 साल पहले वे सेवानिवृत्त हो चुके थे। घर में राइफल की सफाई कर रहे थे कि अचानक गोली चल गई। गोली उनके पेट के निचले हिस्से में लगी।घटना की सूचना मिलते ही परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देखकर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी किसी की तहरीर नहीं मिली है, लेकिन नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Also Click : गुजरात के पाडलिया गांव में 500 लोगों की भीड़ ने पत्थरों और धनुष-बाणों से पुलिस-वन टीम पर किया हमला, 47 अधिकारी घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow