हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक। 

Aug 5, 2024 - 20:46
64 Views
हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक। 

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि विभागीय परियोजनाओं की प्रगति बढ़ाई जाये। आँकड़ों की विभागीय पोर्टल पर ससमय फीडिंग सुनिश्चित की जाये। समय से फीडिंग न करने वाले सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाये। निर्माण एजेंसियों को उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य तय समय सीमा के अंदर पूर्ण किया जाये। उन्होंने सम्बंधित विभागों को निर्माण एजेंसियों के साथ समय समय पर बैठक करने के निर्देश दिए। आयुर्वेद अधिकारी की बैठक में अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्होंने एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय के धीमे निर्माण पर नाराजगी जताई।  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:-  हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी ने ने की कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की बैठक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow