Hardoi: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शक्ति संवाद: कुशल व शिक्षित महिलाएं समन्वय से अपनी जिम्मेदारियों को निभा लेती है- रजनी तिवारी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वामी विवेकानन्द सभागार में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं के तहत आयोजित शक्ति संवाद कार्यक्रम
- महिलाओं एवं बेटियों के शिक्षित होने से समाज में सुधार होता है:- प्रेमावती
- विकसित देश की पहचान शिक्षित एवं सशक्त महिलाओं से होती है:-सान्या छाबड़ा
Hardoi: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वामी विवेकानन्द सभागार में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं के तहत आयोजित शक्ति संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी एवं विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर व मॉं सरस्वती के चित्र पर पुष्प आर्पित कर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज में महिलाओं की दोहरी जिम्मेदारी होती है और कुशल एवं शिक्षित महिलाएं समन्वय बनाकर अपनी जिम्मेदारियों को सरलता से निभा लेती है तथा बच्चों एवं परिवार की आर्थिक मजबूती के लिए नौकरी, बिजनेश आदि कर महिला सशक्तीकरण की मिशाल पेश करती है। कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली बच्चों से उन्होने कहा कि लक्ष्य निर्धारित करते हुए पढ़ाई करने से ही सफलता हासिल होती है। विशिष्ठ अतिथि ने कहा कि महिलाओं एवं बेटियों के शिक्षित होने से समाज में सुधार होता है और आज देश एवं विदेश में महिलायं आटो से लेकर हवाई जहाज तक चला रही है, यही महिलाओं की सफलता है, इसलिए हर बेटी को अपनी उन्नति के लिए शिक्षा के साथ ही खेलकूद आदि में रूचि रखनी चाहिए।
मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने कहा कि महिलाएं हमारे समाज की नींव है और विकसित देश की पहचान शिक्षित एवं सशक्त महिलाओं से होती है। उन्होने देश की महिलाओं एवं बेटियों ने शिक्षा, विज्ञान, खेल, कला, रक्षा एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा व कड़ी मेहनत से लक्ष्य का हासिल किया है। सीडीओ ने कहा कि महिलायें अपने कार्यो में निखार लाकर और आगे बढ़े तथा बेटियां शिक्षा को आधार मानकर अपना लक्ष्य हासिल करें तथा राष्ट्र निर्माण महत्व पूर्ण योगदान दें।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि एवं मुख्य विकास अधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला लेखपालो, पुलिस कर्मियो, आशा, आंगनबाड़ी, डाक्टर, बाल विकास पुष्टाहार, स्वयं सहायता समूल की महिलाओं आदि को तथा पढ़ाई एवं खेलकूद में श्रेष्ठ बालिकाओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के संवाद एवं अन्य गतिविधियों का संजीव प्रसारण सभागार में उपस्थित अधिकारियों, महिलाओं एवं बेटिया ने देखा। इस अवसर पर पीडी एके मौर्या, डीडीओ कमलेश कुमार, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा आदि उपस्थित रहीं।
What's Your Reaction?











