Hardoi: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित।
मंगली पूर्वा स्थित श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025
हरदोई। मंगली पूर्वा स्थित श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों तथा राष्ट्रभक्ति की भावना का विकास करना है। इस परीक्षा में कक्षा 5 से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक मुकेश सिंह ने कहा कि शिक्षक और छात्र दोनों ही भविष्य के निर्माता होते हैं। यदि वे सांस्कृतिक जागरण का नेतृत्व करें तो भारत पुनः अपनी खोई हुई गरिमा को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि सनातन मूल्यों की पुनर्स्थापना से संपूर्ण मानवता देवत्व की ओर अग्रसर होगी और “मनुष्य में देवत्व का उदय तथा धरती पर स्वर्ग का अवतरण” का संकल्प साकार हो सकेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि संस्कृति किसी भी सभ्यता की आधारशिला होती है, जो समाज के नैतिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत बनाती है। भारतीय संस्कृति आध्यात्मिकता और दर्शन की उत्कृष्ट परंपरा का प्रतीक है, जो पूरी सृष्टि को एक परिवार मानते हुए शोषण रहित और संतुलित विकास का संदेश देती है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या भूमिका सिंह ने बताया कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा एक प्रतिष्ठित परीक्षा है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक, सांस्कृतिक और आचरण संबंधी मूल्यों का विकास करना है।
परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में अर्पिता मिश्रा, आयुषी, काव्या शुक्ला, रिया गुप्ता, साहिल, सुधा, सृष्टि तिवारी, अनन्या गुप्ता, कशिश फातिमा, रीत यादव, चिराग गुप्ता, केशव सिंह, अपूर्वा सिंह और अनुष्का शामिल रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मुकेश सिंह, प्रधानाचार्या भूमिका सिंह, लक्ष्मी देवी तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं में कविता गुप्ता, कोमल यादव, मंशा बाजपेयी, अपर्णा श्रीवास्तव, मीनाक्षी सिंह, लवी मिश्रा, सोनम शुक्ला, प्रज्ञा द्विवेदी, सोनी शुक्ला, पूजा चौहान, रामप्रकाश पाण्डेय, अशोक गुप्ता, अभिनव सिंह, आयुष यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Also Read- Hardoi : महंत अजय कुमार बागी की सुपुत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
What's Your Reaction?











