Hardoi : महंत अजय कुमार बागी की सुपुत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

समारोह में शामिल लोगों ने बेटी पर पुष्प वर्षा कर और केक काटकर बधाई दी। इस अवसर पर महंत अजय कुमार बागी ने कहा कि बेटी का जन्मदिन उनके लिए बहुत ही खुशी का अवसर है

Mar 8, 2026 - 21:18
 0  54
Hardoi : महंत अजय कुमार बागी की सुपुत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
Hardoi : महंत अजय कुमार बागी की सुपुत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

संडीला अतरौली रोड पर स्थित छोटी अयोध्या में महंत अजय कुमार बागी की सुपुत्री का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया।डॉ अंजू बाला ने दीप प्रज्वलित कर एवं केक काट कर अर्पिता बिटिया को आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में शामिल लोगों ने दी बधाई

समारोह में शामिल लोगों ने बेटी पर पुष्प वर्षा कर और केक काटकर बधाई दी।इस अवसर पर महंत अजय कुमार बागी ने कहा कि बेटी का जन्मदिन उनके लिए बहुत ही खुशी का अवसर है और वे अपनी सुपुत्री के लिए हमेशा आशीर्वाद एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते रहेंगे।

गणमान्य लोगों की उपस्थिति

इस मौके पर निवर्तमान लोकसभा सांसद मिश्रिख डॉक्टर अंजु बाला, रीता सिंह (रानी भरावन) कु वीरेंद्र सिंह राजा मल्हेरा, शैलेश अग्निहोत्री, अजय आदित्य प्रताप सिंह भाजपा नेता, सुनीता सिंह राठौर,प्रेस क्लब संडीला के अध्यक्ष मुकेश सिंह सोमवंशी पूरी टीम सहित, पत्रकार सूरज गुप्ता,,डॉ विभा सिंह प्रबंधक टीआरएस स्कूल, गजेंद्र सिंह सपा नेता,जगत द्विवेदी,विनोद द्विवेदी गन हाउस,आशीष द्विवेदी,,डॉ अभिषेक सिंह,डॉ चंद्र प्रकाश चंदू ,डॉ हरी बाबू, आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow : ब्रज की परम्परा और आस्था का सम्मान करते हुए होगा ब्रजमंडल का समग्र विकास- मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow