Hardoi : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने दीप जलाकर की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्बोधन वर्चुअल माध्यम से सी

By INA News Desk
Mar 9, 2026 - 00:06
44 Views
Hardoi : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने की शुरुआत
Hardoi : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने की शुरुआत
Advertisement
Advertisement

हरदोई में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ।स्वामी विवेकानंद सभागार में यह कार्यक्रम मातृ शक्ति के सम्मान, गरिमा और अधिकारों के लिए समर्पित था।कार्यक्रम की शुरुआत उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने दीप जलाकर की।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्बोधन वर्चुअल माध्यम से सीधा प्रसारित हुआ।इसके बाद रजनी तिवारी और प्रेमावती पीके वर्मा ने जनपद हरदोई के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया और सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, जिला पंचायती राज अधिकारी विनय कुमार सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार मनरेगा रवि प्रकाश सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम सहित जिला स्तरीय अधिकारी, महिलाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।

Also Click : Lucknow : ब्रज की परम्परा और आस्था का सम्मान करते हुए होगा ब्रजमंडल का समग्र विकास- मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement