Hardoi : राज्य मंत्री रजनी तिवारी और जि. पं. अ. प्रेमावती पीके वर्मा ने नोडल शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षिकाओं- छात्राओं को सम्मानित किया

कार्यक्रम की शुरुआत उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने दीप जलाकर और माँ शारदा के चित्र पर फूल चढ़ाकर की। कस्तूरबा गांधी

By INA News Desk
Mar 9, 2026 - 00:12
54 Views
Hardoi : राज्य मंत्री रजनी तिवारी और जि. पं. अ. प्रेमावती पीके वर्मा ने नोडल शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षिकाओं- छात्राओं को सम्मानित किया
Hardoi : राज्य मंत्री रजनी तिवारी और जि. पं. अ. प्रेमावती पीके वर्मा ने नोडल शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षिकाओं- छात्राओं को सम्मानित किया

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग ने रसखान प्रेक्षागृह में नोडल शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाली शिक्षिकाओं और होनहार छात्राओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने दीप जलाकर और माँ शारदा के चित्र पर फूल चढ़ाकर की। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया।इसके बाद रजनी तिवारी और प्रेमावती पीके वर्मा ने हरदोई जिले में शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शिक्षिकाओं और प्रतिभाशाली बेटियों को सम्मान दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।समारोह में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ अजीत सिंह सहित बेसिक शिक्षा विभाग के सदस्य और होनहार छात्राएं मौजूद रहीं।

Also Click : Lucknow : ब्रज की परम्परा और आस्था का सम्मान करते हुए होगा ब्रजमंडल का समग्र विकास- मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow