सम्भल: शमशान पर कब्जे की आशंका को लेकर मजदूर की हत्या, पांच गिरफ्तार

By INA News Desk
Sep 1, 2024 - 22:55
247 Views
सम्भल: शमशान पर कब्जे की आशंका को लेकर मजदूर की हत्या, पांच गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

सम्भल।

सम्भल में श्मशान में हुई मजदूर की हत्या का पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आलाकत्ल समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सम्भल कोतवाली के कबीर की सराय में कल रात मजदूर अमीरचंद की हत्या हुई थी उसके सिर पर ईंट से प्रहार कर हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई थी। मजदूर के पिता ने श्मशान में रहने वाले चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें -  गाजीपुर : नंन्दगंज-चोचकपुर मोड़ से बरहपुर पुल तक जानलेवा सड़क को लेकर युवा जिलाध्यक्ष ने उठाई मांग

एएसपी श्रीशचंद्र ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मजदूर मजदूरी को डेली श्मशान में जाता था श्मशान का काम देखने वाले रामकिशन को आशंका थी कि वह श्मशान पर कब्जा कर लेगा। शक के आधार पर रामकिशन ने अपने साथियों की मदद से सिर में ईंट मारकर मजदूर की हत्या कर दी। मौत को कन्फर्म करने को रस्सी से गला दबा दिया। हत्या में प्रयुक्त ईंट और रस्सी समेत पुलिस ने पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बाइट - श्रीशचंद्र, एएसपी सम्भल

रिपोर्ट : उवैस दानिश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement