Sambhal News: बीजेपी जिस बिल को चाहती है हमारे ऊपर थोप देती- साध्वी भारती त्यागी

जिला कांग्रेस कमेटियों को सशक्त बनाकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पार्टी में सुधार करने के लिए सम्भल में संगठन सृजन अभियान...

By INA News Desk
Apr 21, 2025 - 18:20
272 Views
Sambhal News: बीजेपी जिस बिल को चाहती है हमारे ऊपर थोप देती- साध्वी भारती त्यागी
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल। जिला कांग्रेस कमेटियों को सशक्त बनाकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पार्टी में सुधार करने के लिए सम्भल में संगठन सृजन अभियान के तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष का आगमन हुआ। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए महिलाओं को सशक्त रहने का संकल्प दिलाया साथ ही बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा यूपी में गुंडाराज है बीजेपी जिस बिल को चाह रही है हमारे ऊपर थोप रही है।

कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी को मजबूत करने के लिए व महिलाओं को जोड़ने के लिए पश्चिम उत्तर प्रदेश महिला अध्यक्ष साध्वी भारती त्यागी सम्भल पहुंची। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में मुकाम हासिल कर रही हैं तो वह राजनीति में भी अपनी अहम भूमिका निभा सकती हैं। हमें कांग्रेस को ओर मजबूत बनाकर घर-घर पहुंचना है। हम अपनी महिलाओं की ताकत जो घरों में अभी बैठी हुई है उन्हें निकाल कर खींच कर लेकर आ रहे हैं जो आधी आबादी पूरा हक का नारा है उसे हम बुलंद करना चाहते हैं। यूपी में महिला सुरक्षा को लेकर उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं बच्चियां सब हुई हैं।

Also Read- Sambhal News: बारात चढ़त के दौरान ग्रामवासियो ने बारातियों को पीटा, छह घायल।

यूसीसी कानून को लेकर कहा कि हमारे ऊपर तानाशाही हो रही है जो भी वह चाह रहे हैं अपनी मंशा पूरी कर रहे हैं। महिलाएं आरक्षण के लिए सड़क पर लड़ रही हैं बिल पास हो चुका है मगर लागू नहीं हुआ है। जो बीजेपी का मकसद है उस बिल को हमारे ऊपर थोप देते हैं। यूपी में जिस तरह बच्चियों के साथ दरिंदगी हो रही है तो यूपी में गुंडाराज है। यूपी में हिंदू मुस्लिम के साथ चला जा रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की, शहर अध्यक्ष शिव किशोर गौतम, कल्पना सिंह, तौकीर अहमद, आरिफ तनवीर सहित काफी महिलायें उपस्थित रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement