सम्भल: बुलडोजर कार्यवाही पर सपा नेता ने उठाए सवाल

By INA News Desk
Sep 1, 2024 - 22:58
365 Views
सम्भल: बुलडोजर कार्यवाही पर सपा नेता ने उठाए सवाल
डा.रशीक अनवर, सपा नेता

सम्भल।

यूपी में बुलडोजर कार्यवाही पर सम्भल के सपा नेता ने सवाल उठाया है सपा नेता ने कहा है कि बेगुनाह मुसलमानों पर बुलडोजर चलाया जा है। यूपी में अपराधियों और भूमाफियाओं पर सरकार की बुलडोजर कार्यवाही पर सपा नेता डा. रशीक अनवर ने कहा कि अपराधियों एवं भूमाफियाओं पर बुलडोजर चलना चाहिए।

Also Read: सम्भल: शमशान पर कब्जे की आशंका को लेकर मजदूर की हत्या, पांच गिरफ्तार

मगर बड़ा आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि लेकिन बेगुनाह मुसलमानों पर बुलडोजर चल रहा है। जुर्म सिद्ध होने से पहले तथा कोर्ट का फैसला आने से पहले ही मुसलमानों पर बुलडोजर कार्यवाही हो रही है। जिसे गलत बताते हुए उन्होंने इस स़ंबंध में सरकार से एक बार सोचने की बात कही है।

रिपोर्ट: उवैस दानिश

r

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement