Sambhal: नकल की सोच भी पड़ी भारी- 1 करोड़ जुर्माना और जेल, मंत्री गुलाब देवी का एलान।

उत्तर प्रदेश में 18 तारीख से शुरू होने जा रही बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सरकार ने पूरी तरह कमर कस ली है। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब

Feb 6, 2026 - 14:09
132 Views
Sambhal: नकल की सोच भी पड़ी भारी- 1 करोड़ जुर्माना और जेल, मंत्री गुलाब देवी का एलान।
गुलाब देवी, माध्यमिक शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश

उवैस दानिश, सम्भल 

उत्तर प्रदेश में 18 तारीख से शुरू होने जा रही बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सरकार ने पूरी तरह कमर कस ली है। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने छात्रों को परीक्षा को लेकर अहम संदेश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें समय का महत्व समझाया है और तनावमुक्त होकर लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।

मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि ईश्वर ने सभी को 24 घंटे दिए हैं, अब यह छात्रों पर निर्भर करता है कि वे इन घंटों का कितना सही उपयोग अपने लक्ष्य को पाने में करते हैं। जब व्यक्ति अपना सही आकलन कर लेता है, तो वह निश्चित रूप से सफलता की ओर बढ़ता है। मंत्री ने छात्रों से अपील की कि वे बिना किसी तनाव के परीक्षा दें। प्रदेश में पढ़ाई और परीक्षा की बेहतर व्यवस्था की गई है। किसी भी प्रकार की घबराहट मन में न रखें, शांत मन से पेपर दें, अच्छा परिणाम निश्चित रूप से आएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परीक्षाएं समय पर पूरी होंगी और परिणाम भी जल्द घोषित किए जाएंगे। 18 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं को लेकर मंत्री ने स्पष्ट चेतावनी दी कि इस बार नकल पर पूरी तरह रोक रहेगी। अगर कोई भी व्यक्ति नकल कराने या कराने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया जाएगा, एक करोड़ रुपये का जुर्माना किया जाएगा और उसे जेल भेजा जाएगा। इस बार परीक्षा व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने के लिए कक्ष निरीक्षकों के आई-कार्ड पर QR कोड लगाए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि हर कक्ष निरीक्षक की अलग पहचान होगी और उसी पहचान के आधार पर उसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी, जिससे परीक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। सरकार के इन कड़े कदमों से साफ है कि इस बार बोर्ड परीक्षाएं पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलमुक्त कराने का लक्ष्य रखा गया है।

Also Read- Lucknow : उत्तर प्रदेश में पशुपालकों को सस्ती पशु दवाएं उपलब्ध कराने के लिए खुलेंगे पशु औषधि केंद्र

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow