Lucknow : उत्तर प्रदेश में पशुपालकों को सस्ती पशु दवाएं उपलब्ध कराने के लिए खुलेंगे पशु औषधि केंद्र

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि लखनऊ जनपद में हर विकास खंड में ऐसे केंद्र खोलने की योजना है। इससे पशुपालकों को पशुओं की दवाएं आसानी से और कम दाम पर मिल स

Feb 5, 2026 - 23:13
 0  20
Lucknow : उत्तर प्रदेश में पशुपालकों को सस्ती पशु दवाएं उपलब्ध कराने के लिए खुलेंगे पशु औषधि केंद्र
Lucknow : उत्तर प्रदेश में पशुपालकों को सस्ती पशु दवाएं उपलब्ध कराने के लिए खुलेंगे पशु औषधि केंद्र

लखनऊ : पशुपालकों को अच्छी गुणवत्ता वाली और किफायती पशु दवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की तरह पशु औषधि केंद्र खोले जाएंगे। ये केंद्र पशुधन स्वास्थ्य एवं बीमारी नियंत्रण कार्यक्रम के तहत चलाए जाएंगे। मुख्य रूप से प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों और सहकारी समितियों के जरिए ये केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि लखनऊ जनपद में हर विकास खंड में ऐसे केंद्र खोलने की योजना है। इससे पशुपालकों को पशुओं की दवाएं आसानी से और कम दाम पर मिल सकेंगी। केंद्र खोलने के लिए आवेदक को फार्मासिस्ट का नाम और वैध पंजीकरण, दुकान के लिए कम से कम 120 वर्ग फुट जगह का प्रमाण और ड्रग सेल लाइसेंस देना जरूरी होगा। प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों और सहकारी समितियों से जुड़े योग्य लोगों को प्राथमिकता मिलेगी।

इच्छुक लोगों को आवेदन के लिए 5000 रुपये शुल्क देना होगा। आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा। इसके लिए पोर्टल https://pashuaushadhi.dahd.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। इससे पशुपालकों को समय पर सस्ती दवाएं मिलेंगी। पशुधन का स्वास्थ्य बेहतर होगा और पशुपालन ज्यादा फायदेमंद बनेगा।

Also Click : Hardoi : निदेशालय की रिपोर्ट पर प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह निलंबित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow