Hardoi : हरदोई में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता रथ यात्रा शुरू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने किया शुभारंभ

प्रेमावती वर्मा ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। यह उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य को बर्बाद करता है तथा समाज की प्रगति में बाधा डालता

By INA News Desk
Feb 5, 2026 - 23:16
29 Views
Hardoi : हरदोई में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता रथ यात्रा शुरू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने किया शुभारंभ
Hardoi : हरदोई में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता रथ यात्रा शुरू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने किया शुभारंभ

हरदोई : जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेंस एलायंस के तहत पार्टिसिपेटरी एक्शन फॉर कम्युनिटी एम्पॉवरमेंट (पेस संस्थान) हरदोई ने बाल विवाह मुक्त समाज बनाने के लिए जागरूकता रथ यात्रा निकाली। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने अटल चौक से रथ को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया।प्रेमावती वर्मा ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। यह उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य को बर्बाद करता है तथा समाज की प्रगति में बाधा डालता है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत यह अपराध है। बाल विवाह कराना, इसमें मदद करना या बढ़ावा देना दंडनीय है। किसी भी मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस या संबंधित विभाग को बताएं ताकि तुरंत कार्रवाई हो सके।रथ में आकर्षक पोस्टर, हस्ताक्षर अभियान, जन संदेश और ऑडियो प्रचार की व्यवस्था है। इससे ग्रामीणों को बताया जाएगा कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का हनन है। पेस संस्थान की सचिव राजविंदर कौर ने कहा कि बाल विवाह जैसी बुराई खत्म करने के लिए पूरे समाज को एकजुट होना होगा। जिला समन्वयक अवनीश मिश्रा ने बताया कि अभियान गांव-गांव जाकर कानून, संरक्षण व्यवस्था और सही उम्र में विवाह के महत्व पर जानकारी देगा। संस्था ने नागरिकों, अभिभावकों, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों से सहयोग मांगा है ताकि बाल विवाह मुक्त भारत बन सके।

कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के जरिए बेटियों की उम्र 18 साल और बेटों की 21 साल पर विवाह के लिए जागरूक किया गया। हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और शपथ दिलाई गई। इसमें जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, चाइल्डलाइन अनूप तिवारी, महिला एवं बाल विकास विभाग की पिंकी सिंह, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना के हरिश्याम वर्मा सहित पेस संस्थान के लोग शामिल रहे।

Also Click : Hardoi : निदेशालय की रिपोर्ट पर प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह निलंबित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow