Lucknow : प्रतापगढ़ विकास भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय कन्वेंशन हॉल निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की स्वीकृति

शासनादेश में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और विशिष्टताओं के अनुसार हो। मात्राओं की जांच का पूरा जिम्मा कार्यदायी संस्था का होगा। काम

By INA News Desk
Feb 5, 2026 - 23:11
24 Views
Lucknow : प्रतापगढ़ विकास भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय कन्वेंशन हॉल निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की स्वीकृति
Lucknow : प्रतापगढ़ विकास भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय कन्वेंशन हॉल निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की स्वीकृति

लखनऊ : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रतापगढ़ जिले के विकास भवन परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय कन्वेंशन हॉल (अनावासीय भवन) के निर्माण के लिए चालू वित्तीय वर्ष की तीसरी किश्त के रूप में एक करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। ग्राम्य विकास विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।

शासनादेश में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और विशिष्टताओं के अनुसार हो। मात्राओं की जांच का पूरा जिम्मा कार्यदायी संस्था का होगा। काम स्वीकृत लागत और निर्धारित समय में पूरा किया जाए। कोई अतिरिक्त राशि स्वीकृत नहीं की जाएगी। धनराशि का खर्च चालू वित्तीय वर्ष में सुनिश्चित हो।

इस कन्वेंशन हॉल के निर्माण के लिए पहले कुल 532.10 लाख रुपये की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति दी गई थी। प्रथम और द्वितीय किश्त के रूप में 291.05 लाख रुपये पहले स्वीकृत हो चुके हैं।

Also Click : Hardoi : निदेशालय की रिपोर्ट पर प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह निलंबित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow