Lucknow : बाबा साहब अंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना का नया रूप तैयार, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे कमाई के साधन

इस नए प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाने से ग्रामीण इलाकों में वहां मौजूद संसाधनों और स्थानीय जरूरतों के हिसाब से कई तरह की बड़ी योजनाओं को रफ्तार मिलेगी। इससे गांवों में रहने वाले लोगों को अपने ही घर के पास लगातार काम और रोजगार के नए अवसर मिल

By INA News Desk
May 16, 2026 - 12:13
24 Views
Lucknow : बाबा साहब अंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना का नया रूप तैयार, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे कमाई के साधन
Lucknow : बाबा साहब अंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना का नया रूप तैयार, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे कमाई के साधन

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के बाद बाबा साहब अंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के नियमों में बदलाव कर इसका नया रूप यानी बाबा साहब अंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना 2.0 लागू करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस संबंध में ग्राम्य विकास विभाग तेजी से काम कर रहा है।

इस नए प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाने से ग्रामीण इलाकों में वहां मौजूद संसाधनों और स्थानीय जरूरतों के हिसाब से कई तरह की बड़ी योजनाओं को रफ्तार मिलेगी। इससे गांवों में रहने वाले लोगों को अपने ही घर के पास लगातार काम और रोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इस बदली हुई योजना के लिए सरकार की ओर से बजट का दायरा भी पहले से बड़ा किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका फायदा मिल सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow