Lucknow : विकसित भारत जी राम जी एक्ट की जागरूकता के लिए अमृत सरोवर पर चौपाल चर्चा का आयोजन

ग्राम्य विकास विभाग के आयुक्त ने सभी मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अमृत सरोवर स्थलों पर ये चौपाल चर्चा या सरोवर संवाद आयोजित किए जाएं। ग्रामीणों, मजदू

By INA News Desk
Feb 5, 2026 - 23:09
30 Views
Lucknow : विकसित भारत जी राम जी एक्ट की जागरूकता के लिए अमृत सरोवर पर चौपाल चर्चा का आयोजन
Lucknow : विकसित भारत जी राम जी एक्ट की जागरूकता के लिए अमृत सरोवर पर चौपाल चर्चा का आयोजन

लखनऊ : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विकसित भारत जी राम जी एक्ट के मुख्य प्रावधानों और कानूनी अधिकारों के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए ग्राम पंचायतों के अमृत सरोवर स्थलों पर विशेष जानकारी सत्र चौपाल पे चर्चा या सरोवर संवाद आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

ग्राम्य विकास विभाग के आयुक्त ने सभी मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अमृत सरोवर स्थलों पर ये चौपाल चर्चा या सरोवर संवाद आयोजित किए जाएं। ग्रामीणों, मजदूरों, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के परिवारों, ग्रामीण महिलाओं और कमजोर वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम की पूरी कार्यवाही का दस्तावेजीकरण किया जाए। पंचायत निर्णय ऐप के जरिए टाइमस्टैम्प्ड जियो-टैग्ड तस्वीरें और वीडियो के साथ विवरण और कार्यवाही को रीयल टाइम में अपलोड किया जाए।

Also Click : Hardoi : निदेशालय की रिपोर्ट पर प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह निलंबित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow