Sambhal : लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में सम्भल में कांग्रेस का प्रदर्शन, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने बताया कि 17 तारीख को प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज

Feb 19, 2026 - 20:21
 0  32
Sambhal : लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में सम्भल में कांग्रेस का प्रदर्शन, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
Sambhal : लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में सम्भल में कांग्रेस का प्रदर्शन, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता नई तहसील परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने बताया कि 17 तारीख को प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया, जो पूरी तरह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरे उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है।आरिफ तुर्की ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार पुलिस के बल पर विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस संघर्ष करेगी, सड़कों पर उतरेगी और 2027 में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को सत्ता से बाहर करेगी।

रिपोर्टर के सवाल पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस प्रदर्शन की मुख्य मांग लाठीचार्ज में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की है। उनका कहना था कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग लोकतंत्र की हत्या है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Also Click : Bajpur : बाजपुर में लकड़ी तस्कर को अवैध 12 बोर बंदूक के साथ गिरफ्तार किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow