Sambhal : बारिश में भी अदा हुई अलविदा जुमा की नमाज़, सांसद बर्क बोले युद्ध रुकवाने की क्षमता तो आगे आए भारत

सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने नमाज़ के बाद कहा कि यह अल्लाह का करम है कि सभी को इबादत करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि बारिश के बावजूद लोगों ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए नमाज़ अदा की, जो समाज में धार्मिक प्र

Mar 20, 2026 - 17:19
 0  15
Sambhal : बारिश में भी अदा हुई अलविदा जुमा की नमाज़, सांसद बर्क बोले युद्ध रुकवाने की क्षमता तो आगे आए भारत
Sambhal : बारिश में भी अदा हुई अलविदा जुमा की नमाज़, सांसद बर्क बोले युद्ध रुकवाने की क्षमता तो आगे आए भारत

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में बारिश के बीच भी अलविदा जुमा की नमाज़ अकीदत और अनुशासन के साथ अदा की गई। दूर-दराज से आए लोगों ने मौसम की परवाह किए बिना बड़ी संख्या में नमाज़ में हिस्सा लिया और अल्लाह की इबादत की। इस दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने नमाज़ के बाद कहा कि यह अल्लाह का करम है कि सभी को इबादत करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि बारिश के बावजूद लोगों ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए नमाज़ अदा की, जो समाज में धार्मिक प्रतिबद्धता और एकता का संदेश देता है। उन्होंने दुआ की कि अल्लाह सभी को आगे भी इसी तरह इबादत करने की तौफीक दे। प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए सांसद बर्क ने कहा कि नमाज़ के दौरान कहीं कोई दिक्कत नहीं हुई और इंतजाम बेहतर रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों पर प्रशासन की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है, जिसे इस बार बखूबी निभाया गया।वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बोलते हुए सांसद बर्क ने मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि दुनिया में युद्ध स्वार्थ के कारण हो रहे हैं और इन पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने अमेरिका और इजराइल की कार्रवाइयों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि भारत के पास युद्ध रुकवाने की क्षमता है तो उसे आगे आकर पहल करनी चाहिए। उनका कहना था कि पूरी दुनिया शांति चाहती है और अब समय है कि वैश्विक स्तर पर ठोस कदम उठाए जाएं। फिल्म 'धुरंधर' को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी फिल्म नहीं देखी है, इसलिए इस पर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow