Hardoi: टीईटी (TET) के विरोध में गर्जेंगे शिक्षक- 13 अप्रैल को हरदोई में होगा विशाल पैदल मार्च।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद इकाई हरदोई की एक महत्वपूर्ण बैठक आज एक रेस्टोरेंट के मीटिंग हॉल में संपन्न हुई

Apr 9, 2026 - 18:32
 0  3
Hardoi: टीईटी (TET) के विरोध में गर्जेंगे शिक्षक- 13 अप्रैल को हरदोई में होगा विशाल पैदल मार्च।
टीईटी (TET) के विरोध में गर्जेंगे शिक्षक- 13 अप्रैल को हरदोई में होगा विशाल पैदल मार्च।

हरदोई: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद इकाई हरदोई की एक महत्वपूर्ण बैठक आज एक रेस्टोरेंट के मीटिंग हॉल में संपन्न हुई। यह बैठक प्रांतीय संयुक्त महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष आलोक मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के विरोध में आगामी रणनीति तैयार की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आलोक मिश्रा ने कड़े शब्दों में टीईटी का विरोध करते हुए कहा कि शिक्षकों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने घोषणा की दिनांक 13 अप्रैल 2026 को 'अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ' के बैनर तले एक विशाल पैदल मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च गांधी मैदान, हरदोई से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग बड़े चौराहा से होते हुए कलेक्ट्रेट पर समाप्त होगा। पैदल मार्च के समापन के पश्चात शिक्षकों की मांगों और टीईटी के विरोध से संबंधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट महोदय को सौंपा जाएगा।

बैठक में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मांडलिक मंत्री गिरीश दीक्षित ने भी अपने विचार रखे और शिक्षकों से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। बैठक में प्रभाशंकर, आशीष दीक्षित,अभिषेक गुप्ता, श्रवण कुमार शर्मा, विकास शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अनूप दीक्षित, सरोज सिंह, विवेक पटेल, पुष्पेंद्र शुक्ला, कमलेश कुमार, विनोद कुमार सिंह, केशव पटेल, हरिशंकर, रामू शर्मा ,शोभित शुक्ला,मनीष राठौर, आशुतोष मिश्रा, संतोष कुमार, आशीष तिवारी, बृजमोहन सिंह, कुलदीप द्विवेदी, अनुराग पांडे, आशीष तिवारी,दुर्विजय वर्मा ,राघवेंद्र शर्मा, विवेक दीक्षित, कमल किशोर कोहली, राजीव कुमार, कुलदीप द्विवेदी, भूपेन्द्र कुमार, राजेश यादव आदि शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में 13 अप्रैल के आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

Also Read- Hardoi : मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा- घर के आंगन से चंद्रयान तक पहुँच रही हैं महिलाएँ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।