Hardoi : मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा- घर के आंगन से चंद्रयान तक पहुँच रही हैं महिलाएँ

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए बताया कि जिले में महिलाओं और बालिकाओं की मदद के लिए विशेष महिला पुलिस बल तैनात किया गया है, जो गांवों में जाकर जागरूकता फैला रहा है। उन्होंने मु

By INA News Desk
Apr 7, 2026 - 23:09
49 Views
Hardoi : मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा- घर के आंगन से चंद्रयान तक पहुँच रही हैं महिलाएँ
Hardoi : मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा- घर के आंगन से चंद्रयान तक पहुँच रही हैं महिलाएँ

हरदोई के गांधी भवन सभागार में मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने दीप जलाकर की।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में महिलाएँ घर की चारदीवारी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे चंद्रयान तक का सफर सफलतापूर्वक तय कर रही हैं।उन्होंने अभिभावकों से अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने की अपील की और कहा कि देश के आर्थिक विकास का मूल आधार हमारी मातृशक्ति ही है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए बताया कि जिले में महिलाओं और बालिकाओं की मदद के लिए विशेष महिला पुलिस बल तैनात किया गया है, जो गांवों में जाकर जागरूकता फैला रहा है।उन्होंने मुसीबत के समय सहायता के लिए वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और पुलिस आपातकालीन सेवा 112 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों का उपयोग करने की सलाह दी।कार्यक्रम के दौरान बेहतर कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मार्तण्डेय प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी सुशील कुमार मिश्रा और जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और छात्राएं मौजूद रहीं।

Also Click : Lucknow : प्रदेश के राजस्व संग्रह में रिकॉर्ड बढ़त, मार्च में रू.1020 करोड़ और पूरे वित्तीय वर्ष में रू.10,228 करोड़ का हुआ इजाफा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow